Monday, 17 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

गाँव की बेटी सोनू का मेडिकल कॉलेज में हुआ एडमिशन
Report By: गौरव भंडारी 02, Sep 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, बामनिया। 

          विकासखंड पेटलावद के ग्राम बामनिया के निकट ग्राम छायन पश्चिम की रहने वाली कुमारी सोनू पिता नीलेश मुनिया का नीट में चयन होकर, मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थान "शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर" में प्रवेश होने पर माता-पिता एवं अंचल के सामाजिक संगठनों में हर्ष व्याप्त है। कुमारी सोनू की पारिवारिक पृष्ठभूमि ठेठ ग्रामीण व गरीब परिवार से है। बावजूद कुमारी सोनू मुनिया ने 'प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती' कहावत को चरितार्थ करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल कर, आदिवासी  इलाके के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन कर इतिहास रच दिया। उल्लेखनीय है कि, कुमारी सोनू मुनिया ब्लॉक की एक मात्र संस्था वर्तमान में सीएम राइज स्कूल पेटलावद से कक्षा 11 वी में अध्ययन करने के बाद मध्य प्रदेश के गरीब छात्र-छात्राओं के लिए बड़े शहरों में नीट, जेईई, सीलेट जैसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए संचालित आकांक्षा योजना अंतर्गत चयनित होकर हायर सेकंडरी परीक्षा 12 वी राजधानी भोपाल से पास करने के बाद, रतलाम से अभ्यास केरियर इंस्टीटूट से नीट की प्रतियोगी परीक्षा में चयनित हुई।

          कुमारी सोनू के पिता नीलेश मुणिया ने मजदूरी व किसान करते हुए अपनी पुत्री को शिक्षा के क्षेत्र में पहुंचने के लिए यथासंभव सहयोग किया व पुत्री कुमारी सोनू ने भी पिता को उनकी मेहनत, सहयोग का प्रतिफल प्रदान करते हुए आवश्यक संसाधनों के अभाव में संघर्ष कर अभ्यास कोचिंग क्लासेस रतलाम से कोचिंग प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा नीट को क्वालीफाई किया। कुमारी सोनू को समय-समय पर मार्गदर्शन व आर्थिक मदद करने के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज तक दाखिला दिलाने तक एकलव्य निःशुल्क कोचिंग क्लास बामनिया की संचालिका श्रीमती ज्योतिबाला प्रितमसिंह मुणिया व संरक्षक कोदरसिंह मुणिया का विशेष योगदान रहा। कुमारी सोनू मुनिया पेटलावद तहसील के उस गांव की रहने वाली जहां भगवान बिरसा मुंडा की जिले की पहली प्रतिमा समाजजनों ने स्थापित की है। कुमारी सोनू मुनिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है साथ ही बताया कि वह आगे चलकर चिकित्सा के क्षेत्र में समाज सेवा करना चाहती है। कुमारी सोनू मुनिया की इस उपलब्धि पर गाँव के सरपंच हरिसिंह डामर, उपसरपंच तेजपाल सिंह राठौर, सचिव मानसिंह गामड़, समस्त पंच, ग्रामवासी, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों व मुणिया परिवार आदि ने बधाई प्रेषित की।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |