Sunday, 26 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... |

नगर के युवा इलेक्ट्रानिक कार बनाने वाली टीम में शामिल, किया नगर नाम रोशन
01, Apr 2023 3 years ago

image

ऐसी कार बनाई जो की चलते-चलते खुद ही रिजार्च हो, 5 से 10 अप्रैल के मध्य चंडीगढ में परफाॅर्मेंस देगी टीम स्प्रीटर्स

माही की गूंज, पेटलावद।

          इलेक्ट्रानिक कार की दुनिया में पेटलावद का एक होनहार छात्र भी अपना नाम रोशन करने जा रहा है। वह युवक इंदौर के आईपीएस कालेज की उस टीम में शामील है जिसने 11 लाख रूपय में इलेक्ट्रानिक कार को तैयार किया है जो की आटोमेटिक रिजार्च होगी। पेटलावद का वह युवक भारत मोहन लाल पडियार इस टीम स्प्रीटर्स में है। आईपीएस कालेज की टीम स्प्रीटर्स अपनी कार का प्रदर्शन आॅटोमोबाइल इंजीनियरिंग सेक्टर के सबसे बडे इंवेट ई-बाहा में दिनांक 5 अप्रैल से 10 अप्रैल के मध्य चंडीगढ में करेंगे। 

नगर का युवक है टीम का हिस्सा

         भारत मोहन लाल पडियार ने इलेक्ट्रानिक इंजीनियर में बी टेक का कोर्स कर रहा है। जिसके तीन वर्ष पूर्ण हो चुके है और आगे पढाई जारी है। भारत ने टीम स्प्रीटर्स का हिस्सा बन कर कार्य किया है। टीम के मेंटर प्रो. राहुल शर्मा ने बताया कि हमने व्हीकल में होने वाले मेकेनिकल फेल्युअर का पता लगाने के लिए एआई और आरएफआईटी कोडिंग का इस्तेमाल किया है। टीम ने व्हीकल के बेहतर परफाॅर्मेंस के लिए नई रिसर्च भी की है। इस कार की मुख्य विशेषता है कि इसमें रीजनरेशन तकनीक का इस्तेमाल है यानी यह कार खुद चलते चलते अपनी बैटरी को चार्ज करेगी। टीम के 15 मेंबर स्पर्धा में शामिल होने के लिए चंडीगढ के लिए 3 अप्रैल को निकलेगे।

छात्रों ने बनाई 4 माह में

         इस प्रोजेक्ट को इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल दोनो ब्रांच के छात्रों ने मिलकर करीब 4 माह में पूरा किया है। जिसमें इलेक्ट्रिकल से कौशल, अनीश, उवेश, भारत पडियार, सजल, हार्दिक, अजित, अर्पित, अनस, विभोर और मेकेनिकल से स्वरूप, संस्कार, अभी, मोहित, अंकित, पिंटु,सिद्वार्थ, नुर, सभाजीत, राहुल, आकाश, गौतम, अभिषेक और शिव शामिल है। 

         आटोमोबाईल के इस सबसे बडे इवेंट में मध्यप्रदेश से 4 इंजीनियरिंग संस्थान जिसमें इंदौर से ही 2 कालेज एक्रोपोलिस और आईपीएस की ई-एटीवी ट्रैक पर दौडती नजर आएगी। इसके साथ ही मप्र से दो अन्य टीमें भोपाल की वीआईटी और ग्वालियर की रूस्तमजी प्रौद्योगिकी संस्थान शामिल हो रही है। ई-बाहा काॅम्पिटिशन 7 साल से लगातार इंदौर में हो रही थी। लेकिन इस साल पहली बार चंडीगढ में आयोजित की जा रही है। 

         एसएई इंडिया के चेयरमैन संजय निबंधे ने बताया कि डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम के विजन को ध्यान में रखते हुए ई-बाहा प्रतियोगिता शुरू हुई थी। इस साल इसमें देशभर की 72 टीमें शामिल हो रही है। नगर के युवक भारत पडियार के टीम में शामिल होने पर नगर के गणमान्य नागरिको,पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामन की है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |