Sunday, 23 ,February 2025
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

कक्षा 8वीं का विदाई समारोह संपन्न | लोकायुक्त ने थांदला बीआरसी को रिश्वत लेते पकड़ा | करवड़ बस स्टैंड पर स्कूल बच्चों का हुआ एक्सीडेंट | मानवता शर्मसार: खेत में मिला बिना नाल कटा रोता हुआ नवजात शिशु ... | 8लेन पर एक नींद की झपकी बनी मौत का कारण! | नगर की वोटर लिस्ट में कैसे आया फर्जी मतदाता...? | महिला की मिली लाश: हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी | सोमाजी प्रजापत जाजपर का निधन | श्रीराम जन्मभूमि पर श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की मनाई पहली वर्षगांठ | सम्पूर्ण बाईबल पाठ का आयोजन सम्पन्न | भगवान श्रीराम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की मनाई वर्षगांठ | दूसरी बार दुकानों की नीलामी निरस्तः आखिर ग्राम पंचायत करें तो क्या करें...? | बदलेगा राज... या कायम रहेगा रिवाज... फैसला 8 फरवरी को | क्या हम बांग्लादेश से ऊपर उठकर एक ही धर्म के व्यक्तियों को जातिवाद के आधार पर अल्पसंख्यक बनाना चाहते हैं...? | सुरेशचंद्र पुरणमल जैन, जिनेन्द्र बाफना सुप्रीम कोर्ट के आदेश से भी बड़े, जिला परिवहन अधिकारी और रेलवे सब इनके सामने नतमस्तक | अजब एमपी के गजब मंत्री... लाचार मंत्री... | कुछ... यादें... बहुत सी उम्मीदो.. के साथ नूतन वर्षाभिन्दन | ग्राम पंचायत खवासा में 4 दुकानों की नीलामी 8 जनवरी को, विज्ञप्ति एवं नियम शर्ते पढ़े | एसडीएम के विरूद्ध एक के बाद एक कई विभाग हुए नाराज, लिखित में दर्ज करवाई शिकायत | हिंदूसिंह चौहान का निधन |

108 कुंडीय महारुद्र यज्ञ की अहम बैठक संपन्न, 1 मई से 7 मई तक होगा 108 कुंडीय महारुद्र यज्ञ
07, Jan 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, झकनावदा।

        जिले का अति प्राचीन एवं ब्रह्मलीन महंत श्री श्री 1008 श्री काशी गिरी जी महाराज के द्वारा स्थापित नवीन श्रंगेश्वर महादेव धाम पर 6 जनवरी को गादीपति श्री महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में दोपहर 3 बजे 108 कुंडीय महारुद्र यज्ञ हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें झाबुआ के उमरकोट, पालेड़ी, झकनावदा, कुंभाखेड़ी, बिजोरी, सेमलिया, धतुरिया बोलासा, भीमकुंड व धार जिले के एमन, बोला, राजगढ़, रिंगनोद, बरमंडल, छडावद, जोलाना आदि जगह से बड़ी संख्या में गुरु भक्तों ने पधार कर महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। उक्त बैठक में सर्वप्रथम महादेव यह पूजन अर्चन के बाद ब्रह्मलीन महंत श्री श्री 1008 काशी गिरी जी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पूजन पाठ कर बैठक का श्रीगणेश किया गया। जिसके बाद श्री महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज के द्वारा 108 कुंडीय महारुद्र यज्ञ की रूपरेखा का वर्णन किया गया। जिसके बाद उपस्थित भक्तों द्वारा उक्त आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए चढ़ावे भी बोले गए। जिसके बाद सर्वसम्मति से उक्त आयोजन 1 मई से प्रारंभ होकर 7 मई 2023 को संपन्न होगा। उक्त आयोजन में कई गुरुओं का, महा मंडलेश्वर एवं साधु भगवंतो का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वही श्री महंत ने समस्त गुरु भक्तों से उक्त आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने एवं तन मन धन से सहयोग करने की अपील की। वही श्री महंत ने बताया कि, इस क्षेत्र का सबसे बड़ा आयोजन है इसमें आप सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |