Wednesday, 30 ,July 2025
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

पुलिस व्यवस्था की खुली पोल, लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक सामान की हुए चोरी | उपराष्ट्रपति का इस्तीफाः असंतोष की शुरुआत या स्वास्थ्य का बहाना ...? | भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी से बड़ी दुर्घटना, तीन जख्मी | मातृशक्ति महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हाउस सेरेमनी व शपथ विधि समारोह संपन्न | बड़े तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत | इरादे तो सैकड़ो बनते हैं बनकर टूट जाते हैं कावड़ वही उठाते हैं जिन्हें भोले बुलाते हैं | महिला एवं बाल विकास मंत्री ने हरिहर आश्रम में पार्थिव शिवलिंग का किया जलाभिषेक | गुजरात की घटना से सबक नहीं लिया तो यहां भी पड़ सकती हैं इंसानी जान खतरे में | सेवानिवृत्त शिक्षक विजयसिंह देवड़ा का आकस्मिक निधन | नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन, निकली गई रैली | आरसीबी की जीत के बाद रजत पाटीदार ने आचार्य देवेंद्र शास्त्री का लिया आशीर्वाद | पीहर पक्ष के साथ लोटी कनक, सुसराल वालो पर करवाया प्रताड़ना का मामला दर्ज | साइलेंट अटैक से काका-भतीजा की एक के बाद एक की हुई मृत्यु | "एक पेड़ मां के नाम" अभियान अंतर्गत पौधारोपण | गूंज असर: थोड़ी ही सही राहत तो मिलेगी, खबर के बाद गड्ढे भरने की रस्म अदायगी करता विभाग | मुख्यमंत्री जी गाड़ी के पेट्रोल-डीजल में खराबी मिली तो कार्यवाही | पीर बाबा की दरगाह पर हिंदू समाज की आस्था, अमावस्या पर लगता है मेला | कूप का पानी पीने से कई ग्रामीण उल्टी दस्त से पीड़ित | अनियंत्रित हुई गाड़ी ग्रामीण के मकान में घुसी |

श्रंगेश्वर धाम में 108 कुंडी श्री महारुद्र यज्ञ हेतु 6 जनवरी को होगी महत्वपूर्ण बैठक
02, Jan 2023 2 years ago

image

धार-झाबुआ जिले से कई गुरुभक्त होंगे बैठक में शामिल

माही की गूंज, झकनावदा।

        झकनावदा से करीब 5 किलोमीटर दूर जन-जन की आस्था के केंद्र श्रंगेश्वर महादेव धाम पर 6 जनवरी शुक्रवार को दोपहर 3 बजे गादीपति श्री महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज की पावन निश्रा में 108 कुंडी श्री महारुद्र यज्ञ को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पुजारी राजेश शर्मा ने बताया कि, इस बैठक में धार झाबुआ जिले से बड़ी संख्या में गुरु भक्त पधार कर इस बैठक में सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही श्री महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज ने समस्त भक्तों से अपील की है कि आप अधिक से अधिक संख्या में पधार कर बैठक को सफल बनाएं। एवं होने वाले इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेवे। उक्त जानकारी मनीष कुमट झकनावदा ने दी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |