Saturday, 15 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

श्रीमद्भागवत सप्ताह सम्पन्न, कथा वाचको की निकली शोभायात्रा
12, Sep 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

         संत श्री मलूकदास जी, जैनाचार्य जवाहरलालजी, उमेशमुनिजी, पुण्यसागरजी के नाम से प्रसिद्ध नगर थांदला में विगत 3 सितंबर से श्री बाँकेबिहारी मंदिर, श्री शांति आश्रम, श्री सांवलिया सेठ मंदिर, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर एवं श्री अष्ट हनुमान मंदिर(बावड़ी) पर चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह का विराम 10 सितंबर शनिवार को हुआ। श्रीमद्भागवत सप्ताह के विराम पर स्थानीय श्री बाँकेबिहारी मंदिर थांदला से श्रीमद्भागवतजी तथा कथावाचकों की शोभायात्रा नगर में निकाली गई। समस्त कथावाचक क्रमश: श्री बालमुकुंद जी आचार्य, श्री किशोरजी आचार्य, श्री प्रदीपजी उपाध्याय (नागदा), श्री डाँ. उमेशजी शर्मा, पंडित श्री विनोदजी भारद्वाज (उज्जैन) सुसज्जित वाहन में सवार थे। शोभायात्रा में नगर के सभी धर्मप्रेमी सज्जन, माताएँ एवं बहने शामिल थी जो धार्मिक भजनों की धून पर नृत्य करते हुए चल रही थी। शोभायात्रा रामजी मंदिर, बोहरा बाजार, सांवलिया सेठ मंदिर होती हुई मठवाला कुआं पहूँची। नगर में जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प की वर्षा कर स्वागत किया गया व कथावाचकों का सम्मान किया गया। जवाहर मार्ग, आज़ाद मार्ग पिपली चौराहा होते हुए भगवान श्री ऋषभदेव, भगवान श्री नृसिंह मंदिर दीपमाला चौराहा पर पहुंची। गांधी चौक,सरदार पटेलमार्ग होते हुए समस्त कथावाचकों को ससम्मान उनके निवास पर पहुचाया। शोभायात्रा में  शांतिआश्रम के महंत श्री सुखरामदासजी,बसमस्त संत समाज, अशोक अरोरा, कमलेश नागर, मणीलाल नागर, सुभाषचंद्र नागर, प्रेमनारायण नागर,हेमेंद्र नागर, दीपक आचार्य, मुरलीधर नागर, आशिष नागर, विपुल आचार्य, वत्सल आचार्य, महेन्द्र नागर, विनोद नागर(सेठी),नितिन नागर, ओमप्रकाश शर्मा, जितेंद्र कोठारी,रामलाल भाई राठौड़,मुकेश पांचाल, विपिन नागर, गोपाल नागर, भेरुभाई महते, मनीराम गवली, सचिन सोलंकी, राजू भाई धानक सहित सभी समाज के गणमान्य नागरिक, माताएँ एवं बहने शामिल हुए।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |