Monday, 17 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

सोसायटी के प्रांगण में सीसी प्लेटफार्म का हुआ घटिया निर्माण
Report By: गौरव भंडारी 20, Jun 2021 5 years ago

image

40 टन तक के ट्राले का वजन नही झेल पाएगा नवीन प्लेटफार्म
माही की गूंज, बामनिया 
      ग्राम की आदिम जाति सहकारी संस्था (सोसायटी) के प्रांगण में ग्राम पंचायत बामनिया द्वारा सीमेंट कंक्रीट के प्लेटफार्म का कार्य जिसकी 3 लाख 15 हजार रुपए होकर मनरेगा योजना अंतर्गत स्वीकृत हुआ था। ग्राम पंचायत ने उक्त कार्य मे भारी भ्रष्टाचार करते हुए घटिया निर्माण कर कार्य की इतिश्री कर दी। निर्माण में सोसायटी के बहार खाली पड़ी भूमि पर भराव कर सीमेंट कंक्रीट करना था लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा स्टीमेंट के विपरीत कार्य करते हुए मात्र दो से ढाई इंची मोटाई का सीमेंट कंक्रीट किया गया, जबकि 4 इंची सीमेंट कंक्रीट किया जाना था। कंक्रीट से पूर्व प्लेटफार्म पर 8 एमएम सरिए की जाल भरना था जो कि, ग्राम पंचायत द्वारा नही भरी गई और दिखावे के लिए कुछ सरिए मौके पर लाकर रख दिए जो कार्य समाप्त होने के बाद भी वही पड़े रहे। सबसे बड़ी बात, सीमेंट कंक्रीट के पूर्व 40 एमएम गिट्टी से प्लेटफार्म तैयार करना था लेकिन पंचायत द्वारा बिना गिट्टी का इस्तेमाल किए ही मोरम पर ही सीमेंट कंक्रीट कर दिया गया। साथ ही पूरा प्लेटफार्म में बालू रेत की जगह डस्ट का उपयोग किया गया हैं जिससे प्लेटफार्म की गुणवत्ता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। हालांकि उक्त प्लेटफार्म कहीं ओर बनता तो शायद भ्रष्टाचार की पोल थोड़े समय बाद खुलती लेकिन जहां प्लेटफार्म बना है वहा आए दिन खाद, गेंहू की 20 से 40 टन वजनी वाहनों का आना-जाना होता है। ऐसे में उक्त प्लेटफार्म के घटिया निर्माण की पोल दो से तीन वाहनों के ऊपर चढ़ने पर ही खुल जाएगी ये तय है। 
      सोसायटी के मैनेजर भेरूलाल पाटीदार ने बताया कि, सोसायटी की परेशानी को देखते हुए जिला जनपद से प्लेटफार्म की मांग प्रस्ताव-ठहराव के साथ की गई थी, जिस पर जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत के माध्यम से कार्य किया गया है, कार्य के बारे में ग्राम पंचायत ने हमको कोई जानकारी नही दी। घटिया निर्माण के सम्बंध में मैनेजर ने बताया कि, हमारे द्वारा इंजीनियर को कहा गया था कि, सीमेंट कंक्रीट करने के समय हमको अवगत करवाना लेकिन रविवार के दिन ग्राम पंचायत ने कंक्रीट कर दिया जिसकी जानकारी हमको काम हो जाने के बाद लगी। 
      कार्य के उपयंत्री नीरज पांचाल ने बताया कि, मेरे द्वारा ग्राम पंचायत को सरीए का जाल बिछाकर कंक्रीट करने का कहा गया था अगर ऐसा नही किया गया तो मूल्यांकन नही किया जाएगा। 
      बता दे कि, ग्राम पंचायत बामनिया में हो रहे निर्माण कार्य मे भारी अनियमित्ता की जा रही है, लेकिन जांच और कार्रवाई के नाम पर हर मामले को अधिकारीयो द्वारा लेन-देन कर दबा दिया जाता है।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |