Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

सचिव को नहीं मिल रहा प्रभार, सरपंच और सहायक सचिव कर रहे आनाकानी
Report By: गौरव भण्डारी 15, May 2020 6 years ago

image

 माही की गूंज, बामनिया

पांच हजार के लगभग जनसंख्या वाली विकासखण्ड की सबसे बड़ी पंचायत बामनिया विगत तीन वर्षों से सहायक सचिव से भरोसे चल रही हैं। ग्रामवासियों द्वारा लगातार सचिव नियुक्ति हेतु अधिकारियों से मांग की जा रही थी, लेकिन ग्राम पंचायत के दबाव में या तो सचिव को भेजा नहीं जा रहा था या फिर नियुक्त किए गए सचिव को प्रभार नहीं दिया गया। जिससे परेशान सचिव ने अपना आदेश निरस्त करवा लिया। कुछ दिन पूर्व ही जिला पंचायत सीईओ संदीप शर्मा ने पास की ग्राम पंचायत मोईचारणी के सचिव लक्ष्मण मुणिया को बामनिया का अतिरिक्त प्रभार दिया था, लेकिन लगता है अधिकारियों के आदेश ग्राम पंचायत के सरपंच और सहायक सचिव के लिए कोई मायने नहीं रखते। सचिव की नियुक्ति हुए लगभग 20 दिन से अधिक समय हो गया है, लेकिन अब तक सचिव लक्ष्मण मुणिया ग्राम पंचायत का प्रभार नहीं ले पाया है। जिसके पीछे सरपंच और सहायक सचिव की हठधर्मिता बताई जा रही हैं। 

सचिव लक्ष्मण मुणिया ने बताया कि मैं विगत 15 दिनों से पंचायत का प्रभार लेने का प्रयास कर रहा हूं, लेकिन मुझे किसी न किसी प्रकार से टाल दिया जाता है या फिर आधा अधूरा रिकॉर्ड देकर मुझे प्रभार लेने का कहा जाता है। मैं बिना पूरे व्यवस्थित रिकॉर्ड के प्रभार नहीं लूंगा। तो मुझे एक दो दिन बाद आने कहा जाता है। वहीं सहायक सचिव भी पंचायत मे नहीं मिलता है। मैं पंचायत के चक्कर लगा-लगा कर परेशान हो गया हूं, इसलिए मेरे द्वारा अधिकारी को लिखित आवेदन पेश कर ग्राम पंचायत का प्रभार नहीं मिल पाने के संबंध में अगवत करा दिया हैं। वहीं ग्राम पंचायत सरपंच रामकन्या मखोड का कहना है कि ग्राम पंचायत बामनिया बड़ी पंचायत है और हमको प्रभारी सचिव नहीं चाहिए। अधिकारी किसी को भेज दें, लेकिन सचिव केवल बामनिया का प्रभार होना चाहिए। दो पंचायत के प्रभार वाला सचिव समय पर ग्राम पंचायत के कार्य नहीं देख पाएगा। इस संबंध में ग्राम पंचायत के माध्यम से अधिकारियों को एक की पंचायत के प्रभार वाले सचिव की नियुक्ति की मांग की हैं। पूरे मामले को देखा जाए तो सचिव लक्ष्मण मुणिया अधिकारी और ग्राम पंचातय बामनिया के बीच फुटवाल बन कर रह गया है। एक ओर अधिकारी सचिव पर प्रभार लेने का दबाब बना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत प्रभारी सचिव के नाम पर सचिव को प्रभार नहीं दे रहे हैं। पूरा मामला अधिकारियों के संज्ञान में होने के बाद भी किसी प्रकार का रास्ता नहीं निकाला जा रहा है। इससे साफ है अधिकारी अपने की दिए हुए आदेश का पालन करवाने में सक्षम नहीं है । 



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |