Tuesday, 30 ,April 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान हो रहे ग्रामीण, आंखें मूंद कर बैठे जिम्मेदार पीएचई विभाग के अधिकारी | विद्युत विभाग की लापरवाही कहे या अनभिज्ञता, सिंचाई के लिए उपयोग मे आने वाली विद्युत लाइन की चपेट में आई दो भैंस की मौत | विपरीत परिस्थितियों के बावजूद गांव की बेटी ने मारी बाजी, कक्षा 12वीं में अर्जित किए 91 फीसदी अंक | कांग्रेस को लगा बड़ा झटका कांग्रेस के कई नेता भाजपा में हुए शामिल | बंदर के आतंक से न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले परेशान | भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकाली शोभा यात्रा | भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर चतुर्विद संघ ने प्रभातफेरी निकाल कर दिया सत्य अहिंसा का संदेश | एक कदम स्वच्छता अभियान की तहत सैफुद्दीन भाई का ऐलान | सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया प्रतियोगिता में भाग | बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा फिजुल खर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर सेन समाज के सामुहिक विवाह सम्मेलन का हुआ आयोजन | कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही, जिले के 15 निजी स्कूलों पर 2-2 लाख रु. का जुर्माना अधिरोपित | बमनाला में दिलाई गई मतदान करने की शपथ | थांदला माटी के संत 108 श्रीपुण्यसागरजी महाराज 19 वर्षों बाद करेंगें थांदला में मंगल प्रवेश, संघजनों में अपार उत्साह | ईद-उल-फितर की नमाज में उठे सैकड़ों हाथ, देश में अमन चैन, एकता व खुशहाली की मांगी दुआएं | ईदगाह से नमाज अदा कर मनाया ईद उल फितर का त्योहार, दिनभर चला दावतों का दौर | आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी | श्री सिद्धेश्वर रामायण मंडल ने किया गांव का नाम रोशन | नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ के भ्रत्य को अर्पित की श्रद्धांजलि | चुनरी यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत | रक्तदान कैंप का हुआ आयोजन |

म.प्र. पंचायत चुनाव: मतदान की तारीखों का हुआ ऐलान
27, May 2022 1 year ago

image

बारिश से पहले चुनावी प्रक्रिया पूर्ण होने की संभावना

जल्द ही हो सकती है नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा

माही की गूंज, झाबुआ।

        मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है। चुनाव का पहला, दूसरा व तीसरा चरण का मतदान क्रमशः 25 जून, एक जुलाई व 8 जुलाई को होगा। वही मतगणना 28 जून, 4 जुलाई और 11 जुलाई को होगी। 52 जिलों की जिला पंचायत, 313 जनपदों और पंचायतों में यह चुनाव होंगे। 15 जुलाई को जिला पंचायत सदस्य और 14 जुलाई को अन्य का चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

        राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने चुनावों की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि, 20 मई को अधिसूचना जारी की जाएगी। 6 जून नामांकन दाखिल करने की शुरुआत होगी। छंटनी 7 जून को होगी और 10 जून तक नाम वापसी होगी। इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

तीन चरण में होंगे मतदान

        श्री सिंह ने कहा कि, आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। पहले चरण में 115 जनपद जिनमें 8 हजार 702 ग्राम पंचायत है। इनमें 27 हजार 49 मतदान केंद्रों में चुनाव होगा। दूसरे चरण में 106 जनपद पंचायत, 7 हजार 661 ग्राम पंचायत में चुनाव होंगे। यह चुनाव 23 हजार 988 मतदान केंद्रों में होगा। तीसरे चरण में 92 जनपद और 6 हजार 649 ग्राम पंचायत में चुनाव होंगे। यह चुनाव 20 हजार 606 मतदान केंद्रों में मतदान होंगे।

बारिश से पहले चुनावी प्रक्रिया होगी खत्म

        राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह ने कहा, बारिश के कारण मतदान दलों के पहुंचने की समस्या आती है। वैसे मध्य प्रदेश में यह समस्या अभी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में यह समस्या ज्यादा आती है। सिंह ने कहा कि, मतदान दलों के पहुंचने की समस्या को ध्यान में रखकर ही चुनाव की तारीखों को तय किया गया है।

नवंबर 2022 तक कार्यकाल वाली पंचायत में चुनाव

        राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में चुनाव कार्यक्रम बनाया है। नवंबर 2022 तक जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें ही चुनाव हो रहा है। मतदाता सूची 10 मई 2022 बन चुकी है। सिंह ने बताया कि, 5 जिलों में एक ही चरण में मतदान पूरा हो जाएगा। 8 जिलों में 2 चरण में होगा और शेष सभी जिलों में तीन चरण में चुनाव संपन्न होगा।

नगरीय निकाय चुनाव भी होगा जल्द

        मध्य प्रदेश में पंचायत चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद अब नगरीय निकाय चुनावों की तारीखों का इंतजार हो रहा है। इस बारे में राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने संकेत दिए हैं कि, एक जून के पहले नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम घोषित कर सकते हैं।

        पंचायत चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने इशारों ही इशारों में कहा कि, आप को 4 दिन बाद फिर मुलाकात का मौका देंगे। तब नगरीय निकाय चुनावों पर बात करेंगे। सिंह ने कहा कि, अभी पंचायत चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जा रहा है और इसकी तारीखों का ऐलान होते हुई पंचायत क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो जाएगी। सिंह ने तारीखों का मध्यान्ह 12 बजने के कुछ मिनिट पहले इन तारीखों का ऐलान किया और कहा कि अभी नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया जा रहा है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |