Sunday, 08 ,September 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

गणपति बप्पा मोरिया की गूंज के साथ विराजे श्री गणेश | पुलिस चौकी पर संपन्न हुई शांति समिति की बैठक | हमारी भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म मे "चार" अंक का महत्व | तालाब में नहाने गए युवक की मिली लाश | बाइक दुर्घटना में दो की मौत, एक जख्मी, मेन ट्यूब के साथ बाईक का टायर हुआ अलग | किसान यूनियन के बैनर तले निकली ट्रैक्टर रैली | लावारिस हालत में मिली बिना नंबर की बाइक | स्थानीय आपत्तियों के साथ नीलामी प्रक्रिया अपूर्ण होने के चलते नीलामी प्रक्रिया निरस्त | बाइक का संतुलन बिगड़ने से खेत में गिरी, बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत | तेज रफ्तार बस ने भैंस को मारी टक्कर, बड़ा हादसा होते-होते टला | मेडिकल स्टोर पर हुई कार्रवाई | बाईक-पिकअप की भिड़ंत, एक की मौत | यह कैसा सुशासन जहाँ बागड़ ही खेत खा रही है...! | 4 दुकानों की नीलामी 30 को | अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों का कराटे में संभागीय स्तर पर हुआ चयन | श्रावण मास परायण की हुई पूर्णाहुति | तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत 2 गंभीर घायल | भोले शंभू भोलेनाथ, बोल बम बोल बम के नारों के साथ निकले कांवड़ यात्री | प्रजापति श्री संघ ने किया पौधरोपण | अवंतिकानाथ भगवान महाकाल की नगरी में डमरू नाद का बनाया विश्व रिकॉर्ड |

नगर हुआ शिवमय, कावड़ यात्राओं का दौर जारी
31, Jul 2022 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला। 

        पवित्र श्रावण माह में शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। अल सुबह से देर रात्रि तक मंदिरों में पूजन अर्चन, अभिषेक, भजन आदि के आयोजन किए जा रहे तो शिवजी पर जलाभिषेक हेतु कावड़ यात्रा निकलने का दौर जारी है। नगर में पिछले रविवार इंद्रपुरी, विवेकानंद कालोनी महिला मंडल ने स्थानीय अष्ट हनुमान मंदिर से नगर की प्रथम महिला कावड़ यात्रा का श्री गणेश किया। रविवार को घोड़ाकुंड स्थित अंबिकेश्वर महादेव मंदिर से इमली गणेश मित्र मंडल ने कोद कोटेश्वर महादेव के लिए अपनी अष्टम कावड़ यात्रा निकाली। 

        यात्रा संयोजक सेवानिवृत लेखापाल पंकज गौड, वरिष्ठ पीटीआई विजय जोशी, जगत शर्मा ने बताया कि, प्रतिवर्षा इस बार भी कावड़ यात्रा का क्रम जारी रखा गया है। कावड़ यात्रा सोमवार शाम को कोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। सोमवार को कोटेश्वर महादेव का पूजन अर्चन कर बोल बम के गगन भेदी उच्चारण से जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा में मगन शुशील शर्मा, फूलचंद नामदेव, यश अरोड़ा, चिरायु चतुर्वेदी, गौरव चौहान, अमित त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में इमली गणेश मित्र मंडल के सदस्य व शिव भक्त कावड़ यात्रा  शामिल थे। कावड़ यात्रा थांदला से कोटेश्वर पहुंचेगी जहां शिव जी का अभिषेक किया जायेगा।

        इधर हनुमान अष्ट मंदिर से नगर की मात्र शक्ति ने हनुमान अष्ट मंदिर से प्राचीन शिवगढ़ महादेव मंदिर के लिए महिला मंडल ने कावड़ यात्रा निकाली। यात्रा बावड़ी से शुरू कावड़ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई नई मंडी से 5 किमी दूर शिवगढ़ पहुंची। जहा सैकड़ों की संख्या में शामिल महिला कावडियो ने बोल बम और हर-हर महादेव गगन भेदी नारो के साथ जलाभिषेक किया।

घोड़ाकुण्ड से कोटेश्वर के लिए निकली कावड़ यात्रा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |