Sunday, 08 ,September 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

गणपति बप्पा मोरिया की गूंज के साथ विराजे श्री गणेश | पुलिस चौकी पर संपन्न हुई शांति समिति की बैठक | हमारी भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म मे "चार" अंक का महत्व | तालाब में नहाने गए युवक की मिली लाश | बाइक दुर्घटना में दो की मौत, एक जख्मी, मेन ट्यूब के साथ बाईक का टायर हुआ अलग | किसान यूनियन के बैनर तले निकली ट्रैक्टर रैली | लावारिस हालत में मिली बिना नंबर की बाइक | स्थानीय आपत्तियों के साथ नीलामी प्रक्रिया अपूर्ण होने के चलते नीलामी प्रक्रिया निरस्त | बाइक का संतुलन बिगड़ने से खेत में गिरी, बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत | तेज रफ्तार बस ने भैंस को मारी टक्कर, बड़ा हादसा होते-होते टला | मेडिकल स्टोर पर हुई कार्रवाई | बाईक-पिकअप की भिड़ंत, एक की मौत | यह कैसा सुशासन जहाँ बागड़ ही खेत खा रही है...! | 4 दुकानों की नीलामी 30 को | अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों का कराटे में संभागीय स्तर पर हुआ चयन | श्रावण मास परायण की हुई पूर्णाहुति | तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत 2 गंभीर घायल | भोले शंभू भोलेनाथ, बोल बम बोल बम के नारों के साथ निकले कांवड़ यात्री | प्रजापति श्री संघ ने किया पौधरोपण | अवंतिकानाथ भगवान महाकाल की नगरी में डमरू नाद का बनाया विश्व रिकॉर्ड |

एक बारात में दो दुल्हे, कहना यह कि ''तुम तो बाराती हो दुल्हा तो हम ही है...?''
29, Jul 2022 2 years ago

image

माही की गूंज, झाबुआ।

        गुरूवार हरियाली अमावस्या के दिन जिला मुख्यालय पर प्रकृति को बिहाने एक बारात निकली। इस बारात के निकलने की तैयारियां पहले जोरों से की गई। खूब जोरों से इसका प्रचार-प्रसार किया गया। फिर यकायक किसी ऐबदार उतावले ने सबको सार्वजनिक न्यौता दे डाला। मगर स्थिति कुछ ऐसी बनी कि जिन अतिथियों को यह न्यौता दिया गया उनमें से कुछ अतिथियों के नाम पत्रिका से गायब थे, बस फिर क्या था कुछ अतिथि नाराज हो गए। मेजबानों और मेहमानों के बीच थोड़ी सी तनातनी हो गई। ताबड़तोड़ घरधणी ने इस आयोजन की पत्रिका में बदलाव करते हुए छूटे हुए मेहमानों को शामिल किया। नाराज हुए मेहमान भी इस बारात में राजी-खुशी शामिल हो गए।

        नाराज हुए मेहमान जैसे ही बरात में शामिल हुए, बारात में हंगामा होना शुरू हो गया। पहले तो समझ में नही आया कि माजरा क्या है। जब थोड़ा गौर किया तो समझ आया कि बारात में दुल्हे के लिए दो दावेदार हो गए। कोई बात नही क्या करें महौल ही चुनावी चल रहा है। यहां भी राजनीतिक बिसाते बिछी, किसी ने चिल्ला-चिल्ला के कहा कि इस बारात का दुल्हा तो हम हैं। तो किसी ने चुपचाप दबे पांव बारात को हाईजैक करके कह दिया आप तो सिर्फबाराती हो दुल्हा तो हम ही है। अब स्थिति यह है कि हाईजैक हुई बारात तो ब्याह रचाकर चुपचाप चली गई। लेकिन चिल्लाने वाला दुल्हा सारा ब्याह कार्यक्रम निपटने के बाद भी चिल्ला ही रहा है कि दुल्हा तो हम ही है। इस पूरे ब्याह कार्यक्रम की स्थिति में सबसे ज्यादा मजे जिसने लिए वह था बाराती बनकर आया मेहमान...। अब माजरा यह है कि चिल्लाने वाले दुल्हे को दुल्हनिया नहीं मिली तो उसने फिर से ऐलान किया कि मैं दूसरा ब्याह रचाऊंगा...। अब फिर से यह सस्पेंश है कि चिल्लाने वाले के दूसरे ब्याह में कोई ओर दुल्हा ना आ जाए, जो फिर से उसकी बारात को हाईजैक कर ले, और कहे कि ''दुल्हा तो हम है...।'' और अगर ऐसा हुआ तो मान लिया जाएगा कि चिल्लाने वाले दुल्हे की साढ़ेसाती चल रही है...।

        इस बारात को नाम दिया गया था हरित कावड़ यात्रा। बारात का एक दुल्हा था प्रशासन, जिसने ब्याह रचाया, दूसरे का आप पता लगाए...? पत्रिका बांटने वाला ऐबदार उतावला भी आपको ही बूझना होगा...? घरधणी, नाराज मेहमान और दूसरे बारातियों से तो आप वाकिफ ही है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |