Sunday, 08 ,September 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

गणपति बप्पा मोरिया की गूंज के साथ विराजे श्री गणेश | पुलिस चौकी पर संपन्न हुई शांति समिति की बैठक | हमारी भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म मे "चार" अंक का महत्व | तालाब में नहाने गए युवक की मिली लाश | बाइक दुर्घटना में दो की मौत, एक जख्मी, मेन ट्यूब के साथ बाईक का टायर हुआ अलग | किसान यूनियन के बैनर तले निकली ट्रैक्टर रैली | लावारिस हालत में मिली बिना नंबर की बाइक | स्थानीय आपत्तियों के साथ नीलामी प्रक्रिया अपूर्ण होने के चलते नीलामी प्रक्रिया निरस्त | बाइक का संतुलन बिगड़ने से खेत में गिरी, बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत | तेज रफ्तार बस ने भैंस को मारी टक्कर, बड़ा हादसा होते-होते टला | मेडिकल स्टोर पर हुई कार्रवाई | बाईक-पिकअप की भिड़ंत, एक की मौत | यह कैसा सुशासन जहाँ बागड़ ही खेत खा रही है...! | 4 दुकानों की नीलामी 30 को | अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों का कराटे में संभागीय स्तर पर हुआ चयन | श्रावण मास परायण की हुई पूर्णाहुति | तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत 2 गंभीर घायल | भोले शंभू भोलेनाथ, बोल बम बोल बम के नारों के साथ निकले कांवड़ यात्री | प्रजापति श्री संघ ने किया पौधरोपण | अवंतिकानाथ भगवान महाकाल की नगरी में डमरू नाद का बनाया विश्व रिकॉर्ड |

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
24, Jul 2022 2 years ago

image

माही की गूंज, राणापुर।

        राणापुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व सक्रिय नेता कैलाश डामोर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष को लिखे पत्र में कैलाश डामोर ने बताया कि, वह पारिवारिक कारणों के चलते इस पद से इस्तीफा दे रहे हैं। कैलाश डामोर ने ये पत्र सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। राणापुर क्षेत्र के कद्दावर नेता कैलाश डामोर राणापुर नगर परिषद के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालिया पंचायत चुनाव में कैलाश डामोर की पत्नी जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 से बागी होकर चुनाव लड़ी थी और चुनाव हार गई। कांग्रेस ने वार्ड 5 से युवा विजय भाबर को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया था। कैलाश डामोर एक बार फिर राणापुर नगर परिषद् के प्रबल उम्मीदवार माने जा रहे हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि संगठन के मुक्त होकर पूरा ध्यान राणापुर नगरीय निकाय पर देना चाहते हैं। झाबुआ जिले के चार निकायों राणापुर, पेटलावद, थांदला और झाबुआ के चुनाव होना बाकी है। सितंबर में इन निकायों का कार्यकाल खत्म हो रहा है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |