Sunday, 12 ,October 2025
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

राज्य स्तर खो-खो प्रतियोगिता में चापानेर की तीन बालिकाओं का चयन | दिनदहाड़े दंपति से लूट, तमंचे की नोक पर छीने आभूषण और नकदी | चूहा कांड को लेकर आज हाई कोर्ट में सुनवाई, 6 अक्टूबर के बाद जयस करेगा आंदोलन घोषणा | शताब्दी वर्ष में विजयादशमी उत्सव के निमित्त निकल भव्य पद संचलन | संघ शताब्दी वर्ष पर अनुशासन के साथ निकाला पथ संचलन | मुख में राम बगल में छुरी | कटाक्षः एमपी अजब और पुलिस गजब... | बेबाकी के साथ सच और विश्वास के सात वर्ष पूर्ण | अब भी अंधविश्वास के अंधकार से जकड़ा जिला, मासूमों की जान दाव पर...? | संदिध परिस्थिति में युवक-युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका पुलिस मौके पर | प्रो. केशर ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधि | चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में एस आर आई करवाने की तैयारी | कॉलेज ग्राउंड में भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन | एसडीएम मीना के खिलाफ पत्रकारों का सामूहिक निंदा प्रस्ताव जारी | ग्रामीण बैंक में चोरों ने किया चोरी का असफल प्रयास | कभी न भूलने वाली तारीख पर दस साल बाद मुख्यमंत्री होगें जनता के बीच | पत्रकारों ने किया -सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मान | गणेश विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से हुई युवक की मौत | 500-1000 की लालच में चपरासी रिश्वतखोर बैंक मैनेजर के साथ रिश्वत लेते धराएं | खुले में ब्रिज पर बच्चे का जन्म, एएनएम ने आकर काटी नाल |

बाइक सवार पत्रकारो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीनो पत्रकार की मौत
29, Nov 2022 2 years ago

image

मीडिया जगत में शोक की लहर, मुख्यमंत्री ने जताया दुख, पुलिस मामले की जांच में जुटी

भोपाल, डेस्क न्यूज़।

        भोपाल-विदिशा मार्ग पर बीती देर रात सलामतपुर थाना क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। तीनों विदिशा के ही रहने वाले थे, तीनों ही पत्रकार थे और एक मृतक प्रेस क्लब का अध्यक्ष भी है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। जानकारी अनुसार तीन युवक सोमवार रात बाइक पर भोपाल से विदिशा जा रहे थे। लांबाखेड़ा मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसकी वजह से बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान विदिशा प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा और पत्रकार सुनील शर्मा के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में नरेंद्र दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। राजेश शर्मा खरी फाटक रोड विदिशा और सुनील शर्मा सिंधी कॉलोनी के निवासी थे। वहीं नरेंद्र दीक्षित आरएमपी नगर फेस 2 के रहने वाले थे। इन तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची अस्पताल भेजा गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हादसे की खबर के बाद मृतक पत्रकारो के परिवार सहित सम्पूर्ण मीडिया जगत में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हादसे में काल का ग्रास पत्रकारों के निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |