Saturday, 20 ,April 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा फिजुल खर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर सेन समाज के सामुहिक विवाह सम्मेलन का हुआ आयोजन | कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही, जिले के 15 निजी स्कूलों पर 2-2 लाख रु. का जुर्माना अधिरोपित | बमनाला में दिलाई गई मतदान करने की शपथ | थांदला माटी के संत 108 श्रीपुण्यसागरजी महाराज 19 वर्षों बाद करेंगें थांदला में मंगल प्रवेश, संघजनों में अपार उत्साह | ईद-उल-फितर की नमाज में उठे सैकड़ों हाथ, देश में अमन चैन, एकता व खुशहाली की मांगी दुआएं | ईदगाह से नमाज अदा कर मनाया ईद उल फितर का त्योहार, दिनभर चला दावतों का दौर | आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी | श्री सिद्धेश्वर रामायण मंडल ने किया गांव का नाम रोशन | नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ के भ्रत्य को अर्पित की श्रद्धांजलि | चुनरी यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत | रक्तदान कैंप का हुआ आयोजन | रुपए लेने वाले दो व्यक्तियों का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित, पुलिस कॉन्स्टेबल निलंबित | बस में मिली 1 करोड़ 28 लाख रुपए की नगदी एवं 22 किलो 365 ग्राम चांदी की सिल्ली | मानवता फिर हुई शर्मसार | आई गणगौर सखी देवा झालरिया आस्था का पर्व | दोहरे हत्याकाण्ड का में फरार सभी 14 आरोपियो की संपत्ति कुर्की हेतु की जाएगी कार्यवाही | नवीन शिक्षण सत्र के प्रथम दिन विद्यार्थियों को तिलक लगाकर किया स्वागत | श्रीसंघ ने कान गुरुदेव के उपकारों का याद करते हुए दी श्रद्धांजलि | बड़े हर्ष के साथ मनाई शीतला सप्तमी | रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया का किया स्वागत |

संभागीय समिति की अन्तिम मुहर के बाद होगी प्रत्याशियो की सूची जारी, युवा मोर्चा में भारी असंतोष
12, Sep 2022 1 year ago

image

आज नामांकन जमा करवाने के अंतिम तिथि, नाम वापसी से पहले करवाने होंगे बी फार्म, कई वार्डो में टिकिट को लेकर अटका मामला

कांग्रेस ने भी जारी नही करी अब तक कोई सूची, देवेदार पार्टी भरोसे, निर्दलीय लड़ने का मन कर चुके मैदान में उतरे

माही की गूंज, झाबुआ/पेटलावद।

        यू तो 12 सितंबर जिले के नही पूरे मध्यप्रदेश के लिए इतिहास का काला दिन है। आज ही के दिन पेटलावद नगर के थांदला रोड पर जिलेटिन की छड़ो में हुवे भयवाह विस्फोट में 79 लोगो की जान चली गई थी और सैकड़ो लोग गंभीर रूप से घायल होकर जीवन भर के लिए विकलांग हो गए थे। ब्लास्ट के सात वर्ष बाद आज ऐसा दिन आया है जब नगर के सामने नगर की सरकार में चुन कर आने के लिए दावेदारी करने का अंतिम दिन है। दूसरी और दिवंगत 79 लोगो की सातवी पुण्यतिथि है। तय है सात वर्ष से मन में दबा गुस्सा इस बार चुनाव में जरूर हरा होगा और अपना सब कुछ गवा चुके लोग वोट मांगने वालों के सामने अपना दर्द रख कर उनसे सवाल जरूर पूछेगे

झाबुआ नगर पालिका सहित तीन परिषदों में अटका पेच, संभागीय समिति के पाले में गेंद

        पंचायत चुनाव के बाद एक बार फिर नगर परिषद के चुनावों में भाजपा में संगठन कमजोरी उभर कर सामने आई है और जिला संगठन जिले ने होने वाले 63 पार्षदों के चुनाव के लिए एक भी पार्षद की टिकिट के लिए सामंजस्य नही बना पाई। झाबुआ नगर पालिका सहित पेटलावद, थांदला, राणापुर नगर परिषद के लिए पार्षदों की टिकिट तय करने के लिए संभागीय समिति के निर्णय का इंतजार करना पड़ेगा। इससे पहले रविवार को जिला कोर कमेंटी की बैठक में टिकिट वितरण को लेकर हर कोई अपना प्रभुत्व साबित करना चाहता दिखा। भारी माथा पच्ची के बाद चार से पांच नामो की सूची को अंतिम दो नाम तक तय कर अंतिम घोषणा के लिए सूची संभागीय समिति को भेज दी गई है। अब स्थानीय नेता अपना प्रभाव दिखाने के लिए वहां तक भी दबाव बना रहे है। सब कुछ ठीक रहा तो आज दोपहर या शाम तक तय पार्षद प्रत्याशियो की सूची जारी होने की पूरी संभावना है।

आज नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि, नाम वापसी से पहले जमा हो सकते है बी फार्म

        चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज 12 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल कीये जा सकेंगे। पार्टी द्वारा अधिकृत होने के लिए कई दावेदारों ने दो फार्म जमा किये है। जबकि कुछ ने पार्टी पर पूर्ण भरोसा दिखाते हुवे पार्टी से ही नामांकन किया। सभी को अब बी फार्म का इंतजार है जो किसी भी दल से अधिकृत होने के लिए जरूरी है। टिकिटो को लेकर हो रही माथापच्ची का निराकरण आज अगर होता है तो ठीक वरना 15 सितंबर को नाम वापसी दोपहर 3 बजे के पहले बी फार्म देना होगा। अन्यथा चुनाव मैदान में बचे सभी प्रत्यशियों को निर्दलीय प्रत्याशी के रुप मे चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। दोनों ही मुख्य दलों भाजपा-कांग्रेस के पास अभी 3 दिन ओर है जिसमे वो टिकिटों के वितरण पर उठापटक कर सकती है। हालांकि टिकिट वितरण में हो रही देरी का खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ सकता है। क्योकि उसकी ओर से हर वार्ड में चार से पांच लोगों ने टिकिट का दावा कर रखा है। समय से अधिकृत घोषणा नही होने से बगियो को साधने के समय नही मिल पायेगा ओर वो परेशानी का सबब बन सकता है। 

युवा मोर्चा में जगा असंतोष, झाबुआ, राणापुर, थांदला में कई पदाधिकारीयो ने दी पद छोड़ने की धमकी

        नगर परिषद के चुनाव में भाजपा की और से युवा मोर्चा को मनचाहा सम्मान नही मिलने की खबरे भी मिल रही है। जिसके चलते मोर्चे में भारी असंतोष उपजा हुआ है। खास कर झाबुआ और राणापुर में कुछ वार्डो में टिकिट को लेकर विवाद की स्थिति है थांदला में भी ऐसी स्थिति सामने आ सकती है। युवा मोर्चा के कुछ पदाधिकारी पद तक छोड़ने की बात करने लग गए है।

कांग्रेस की भी सूची का इंतजार 

        भाजपा में टिकिट को लेकर विवाद जारी है इस बीच कांग्रेस की ओर से भी अब तक कोई सूची जारी नही हुई है। कांग्रेस को पेटलावद दावेदार नही मिल रहे तो झाबुआ, थांदला ओर राणापुर में कांग्रेस भी अंतिम निर्णय तक नही पहुँच पा रही है। आज कांग्रेस की और से चार में से दो नगर परिषद में अधिकृत दावेदारों की सूची आने की सम्भवना है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |