Thursday, 28 ,March 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

चूल देखने पहुँची भीड़ को नियंत्रित नही कर पाई पुलिस, दो पक्ष आपस मे भिड़े | भगोरिया पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया, मेले में उमड़ी भीड़ | नगर परिषद ने किया मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत | रथ यात्रा का ग्राम में हुआ आगमन | ठेकेदार की लापरवाही के चलते आए दिन हो रहे हादसे | श्रीमती चौहान का किया स्वागत | ड्रोन केमरे से भगोरिया पर्व पर पुलिस की रहेगी नजर, शांति समिति बैठक में लिया निर्णय | लोक पर्व भगोरिया में शांति, सुरक्षा और सावधानी के लिए थाना प्रभारी ने दी समझाइश | गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हुआ यज्ञ | नरेंद्र मोदी विचार मंच विधि प्रकोष्ठ पदाधिकारीयो की नियुक्ति एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन | क्षेत्र में शराब माफियाओं के बढ़ता आतंक, अवैध शराब पकड़ रहे है लेकिन उससे जुड़े माफियायो के हौसले बुलंद | फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या | अंतर्राज्यीय पत्रकार महासम्मेलन में एक हज़ार पत्रकार साथी हुए सम्मानित | विधायक सेना पटेल द्वारा करोड़ों के लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न | भगोरिया होली का त्यौहार करने आ रहे ग्रामीणों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त | एक नजर इधर भी: कलेक्टर मैडम एक दौरा खवासा क्षेत्र में भी कर लो... | 6 गांव के राजपूत समाज की बैठक में समाज के प्रति लिए अहम निर्णय | लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 19 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 जून को आएगा रिजल्ट | नवांकुर संस्था की सोशल फाऊंडेशन की बैठक का हुआ आयोजन | नवागत कलेक्टर ने भगोरिया क्षेत्र और छात्रावासों का किया निरीक्षण |

कष्टभंजन रामायण मित्र मंडल के सनिध्य में निकली कावड़ यात्रा
Report By: ऋषभ गुप्ता 01, Aug 2022 1 year ago

image

माही की गूंज, बनी।

        सावन मास के तृतीय सोमवार के शुभ अवसर पर कष्टभंजन रामायण मित्र मंडल बनी के द्वारा नि:शुल्क कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा का आयोजन प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भोलेनाथ मंदिर से सिंघेश्वर धाम झकनावदा के लिए किया गया। भोलेनाथ मंदिर से जल भर कर कावड़ यात्री सिंघेश्वर धाम पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कावड़ यात्रियों ने पूरे ग्राम का भ्रमण कर सभी मंदिरों के दर्शन किए, उसके बाद सिंघेश्वर धाम के लिए प्रस्थान किया। भ्रमण के दौरान गांव वासियों द्वारा कावड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा में नन्हे-मुन्ने बच्चो और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भ्रमण के दौरान कावड़ यात्रा के पहले ढोल और डीजे पर भगवान भोलेनाथ के भक्ति गीतों की समा बांधी गई। कावड़ यात्रा में पधारे समस्त कांवरियों को श्री कृष्ण कामधेनु गौशाला बनी के द्वारा भव्य स्वागत कर चाय-पानी व फरियाली खिचड़ी का स्वल्पाहार करवाया गया। 

        श्रावण माह का तृतीय सोमवार होने की वजह से आज श्री हरिहर आश्रम बनी में पार्थिव शिवलिंग निर्माण और भोलेनाथ का अभिषेक में काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गुरुदेव आचार्य डॉ. देवेंद्र शास्त्री के लक्ष्य में अपना योगदान देकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण की।

        आज सावन मास की चतुर्थी तिथि होने पर महिला और पुरुषों के द्वारा मनसा महादेव का व्रत लिया गया। रात्रि 12 बजे के बाद से ही मनसा महादेव का व्रत लेने वालों की भीड़ भोलेनाथ मंदिर पर लगना शुरू हो गई।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |