Saturday, 20 ,April 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सम्मान समारोह का आयोजन हुआ आयोजन, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया प्रतियोगिता में भाग | बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा फिजुल खर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर सेन समाज के सामुहिक विवाह सम्मेलन का हुआ आयोजन | कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही, जिले के 15 निजी स्कूलों पर 2-2 लाख रु. का जुर्माना अधिरोपित | बमनाला में दिलाई गई मतदान करने की शपथ | थांदला माटी के संत 108 श्रीपुण्यसागरजी महाराज 19 वर्षों बाद करेंगें थांदला में मंगल प्रवेश, संघजनों में अपार उत्साह | ईद-उल-फितर की नमाज में उठे सैकड़ों हाथ, देश में अमन चैन, एकता व खुशहाली की मांगी दुआएं | ईदगाह से नमाज अदा कर मनाया ईद उल फितर का त्योहार, दिनभर चला दावतों का दौर | आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी | श्री सिद्धेश्वर रामायण मंडल ने किया गांव का नाम रोशन | नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ के भ्रत्य को अर्पित की श्रद्धांजलि | चुनरी यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत | रक्तदान कैंप का हुआ आयोजन | रुपए लेने वाले दो व्यक्तियों का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित, पुलिस कॉन्स्टेबल निलंबित | बस में मिली 1 करोड़ 28 लाख रुपए की नगदी एवं 22 किलो 365 ग्राम चांदी की सिल्ली | मानवता फिर हुई शर्मसार | आई गणगौर सखी देवा झालरिया आस्था का पर्व | दोहरे हत्याकाण्ड का में फरार सभी 14 आरोपियो की संपत्ति कुर्की हेतु की जाएगी कार्यवाही | नवीन शिक्षण सत्र के प्रथम दिन विद्यार्थियों को तिलक लगाकर किया स्वागत | श्रीसंघ ने कान गुरुदेव के उपकारों का याद करते हुए दी श्रद्धांजलि | बड़े हर्ष के साथ मनाई शीतला सप्तमी |

शांतिपूर्ण हुआ त्रिस्तरीय पंचायत में मतदान
25, Jun 2022 1 year ago

image

कलेक्टर ने मतदान केन्दों पर पहुच कर किया निरिक्षण

माही की गूंज, झाबुआ।

         त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण में जनपद पंचायत पेटलावद एवं थांदला क्षेत्र में मतदान आज 25 जून को किया गया एवं द्वितीय चरण में जनपद पंचायत झाबुआ, रामा, राणापुर एवं मेघनगर में है। यहां पर मतदान 1 जुलाई को होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक होगा। 

         जनपद पंचायत पेटलावद में 77 ग्राम पंचायत है। यहां पर 292 मतदान केन्द्र बनाए गए। प्रातः 7 बजे से अपराहन 3 बजे तक 45 हजार 986 पुरूष, 53 हजार 620 महिला एवं अन्य 1 मतदाता ने मतदान किया। जनपद पंचायत पेटलावद में मतदान का कुल प्रतिशत 60.32 रहा। जिनमें 56.85 प्रतिशत पुरूष, 63.66 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।

         जनपद पंचायत थांदला में 67 ग्राम पंचायत है। यहां पर 218 मतदान केन्द्र बनाए गए। प्रातः 7 बजे से अपराहन 3 बजे तक 36 हजार 959 पुरूष एवं 44 हजार 60 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। जनपद पंचायत थांदला में मतदान का कुल प्रतिशत 60.26 रहा। जिनमें 56.46 प्रतिशत पुरूष, 63.87 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। 

          कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोमेश मिश्रा ने मतदान केन्द्रों का निरिक्षण किया एवं वहां उपस्थित मतदाओ का उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान पुलिस अधिक्षक अरविंद तिवारी, प्रेक्षक एसएस राठौड, रिटर्निंग अधिकारी पेटलावद व रिटर्निंग अधिकारी थांदला भी उपस्थित थे। 

          जनपद पंचायत पेटलावद के खवासा मतदान केन्द्र पर 95 वर्ष की महिला श्रीमती राजुबाई ने भी अपने मत का प्रयोग किया। युवा मतदाता कोमल राठौड़ ने 18 वर्ष पूर्ण होने पर पहली बार मतदान किया वह काफी उत्साहित नजर आई। लोगो में मतदान को लेकर काफी उत्साह नजर आया तथा बहुत अधिक संख्या में महिलाओं ने भी मतदान किया। जनपद पंचायत पेटलावद और जनपद पंचायत थांदला के कई मतदान केन्द्रों पर देर शाम तक मतदान चलता रहा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |