Thursday, 28 ,March 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

चूल देखने पहुँची भीड़ को नियंत्रित नही कर पाई पुलिस, दो पक्ष आपस मे भिड़े | भगोरिया पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया, मेले में उमड़ी भीड़ | नगर परिषद ने किया मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत | रथ यात्रा का ग्राम में हुआ आगमन | ठेकेदार की लापरवाही के चलते आए दिन हो रहे हादसे | श्रीमती चौहान का किया स्वागत | ड्रोन केमरे से भगोरिया पर्व पर पुलिस की रहेगी नजर, शांति समिति बैठक में लिया निर्णय | लोक पर्व भगोरिया में शांति, सुरक्षा और सावधानी के लिए थाना प्रभारी ने दी समझाइश | गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हुआ यज्ञ | नरेंद्र मोदी विचार मंच विधि प्रकोष्ठ पदाधिकारीयो की नियुक्ति एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन | क्षेत्र में शराब माफियाओं के बढ़ता आतंक, अवैध शराब पकड़ रहे है लेकिन उससे जुड़े माफियायो के हौसले बुलंद | फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या | अंतर्राज्यीय पत्रकार महासम्मेलन में एक हज़ार पत्रकार साथी हुए सम्मानित | विधायक सेना पटेल द्वारा करोड़ों के लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न | भगोरिया होली का त्यौहार करने आ रहे ग्रामीणों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त | एक नजर इधर भी: कलेक्टर मैडम एक दौरा खवासा क्षेत्र में भी कर लो... | 6 गांव के राजपूत समाज की बैठक में समाज के प्रति लिए अहम निर्णय | लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 19 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 जून को आएगा रिजल्ट | नवांकुर संस्था की सोशल फाऊंडेशन की बैठक का हुआ आयोजन | नवागत कलेक्टर ने भगोरिया क्षेत्र और छात्रावासों का किया निरीक्षण |

पेंटीकोस्ट पर्व पर प्रथम परमप्रसाद व दृढ़करण संस्कार पूर्ण
05, Jun 2022 1 year ago

image

माही की गूंज, थांदला।

        कैथोलिक डायसिस झाबुआ के थांदला चर्च में  आज पेंटीकोस्ट पर्व पर 188 बालक-बालिकाओं को प्रथम परमप्रसाद व दृढ़करण संस्कार दिया गया। थांदला चर्च परिसर में मिस्सा पूजा के दौरान झाबुआ डायसिस के प्रशासनिक प्रभारी फादर पीटर खराड़ी के द्वारा प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, दोनों ही ससंस्कार हमें ईश्वरीय वरदान स्वरूप हमें कैथोलिक कलीसिया द्वारा प्रदान किया जाता है। परमप्रसाद में हम आध्यात्मिक रूप से जीवित प्रभु यीशु को ग्रहण करते है जबकि दृढ़करण संस्कार द्वारा हम विश्वास व धार्मिकता में दृढ़ बने रहते हैं।उन्होंने दृढ़करण संस्कार प्राप्त कर रहे बच्चों को पवित्र आत्मा के सातों वरदान प्रज्ञा, बुद्धि, धैर्य, श्रद्धा, समझदारी, परामर्श और ईश्वर का भय के बारे बताया।  

        इस अवसर पर मिस्सा पूजा में फादर पीटर  खराड़ी ने मुख्य याजक व साथ मे फादर अंतोन कटारा, फादर वीरेंद्र भाबोर, फादर सोनू वसुनिया, फादर विशाल माल, फादर राकेश डाँगी, फादर सुन्दर, फादर राजू डोडियार इंदौर ने भाग लिया। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |