Thursday, 28 ,March 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

चूल देखने पहुँची भीड़ को नियंत्रित नही कर पाई पुलिस, दो पक्ष आपस मे भिड़े | भगोरिया पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया, मेले में उमड़ी भीड़ | नगर परिषद ने किया मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत | रथ यात्रा का ग्राम में हुआ आगमन | ठेकेदार की लापरवाही के चलते आए दिन हो रहे हादसे | श्रीमती चौहान का किया स्वागत | ड्रोन केमरे से भगोरिया पर्व पर पुलिस की रहेगी नजर, शांति समिति बैठक में लिया निर्णय | लोक पर्व भगोरिया में शांति, सुरक्षा और सावधानी के लिए थाना प्रभारी ने दी समझाइश | गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हुआ यज्ञ | नरेंद्र मोदी विचार मंच विधि प्रकोष्ठ पदाधिकारीयो की नियुक्ति एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन | क्षेत्र में शराब माफियाओं के बढ़ता आतंक, अवैध शराब पकड़ रहे है लेकिन उससे जुड़े माफियायो के हौसले बुलंद | फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या | अंतर्राज्यीय पत्रकार महासम्मेलन में एक हज़ार पत्रकार साथी हुए सम्मानित | विधायक सेना पटेल द्वारा करोड़ों के लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न | भगोरिया होली का त्यौहार करने आ रहे ग्रामीणों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त | एक नजर इधर भी: कलेक्टर मैडम एक दौरा खवासा क्षेत्र में भी कर लो... | 6 गांव के राजपूत समाज की बैठक में समाज के प्रति लिए अहम निर्णय | लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 19 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 जून को आएगा रिजल्ट | नवांकुर संस्था की सोशल फाऊंडेशन की बैठक का हुआ आयोजन | नवागत कलेक्टर ने भगोरिया क्षेत्र और छात्रावासों का किया निरीक्षण |

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा
03, Jun 2022 1 year ago

image

कल होगी सत्यवीर तेजाजी महाराज व शिव पंचायत की प्राण प्रतिष्ठा

माही की गूंज, अमरगढ़।

        ग्राम में आयोजित हो रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अंतर्गत आज पंथवारी देव का वर्तमान स्थान परिवर्तित कर नवीन स्थान राम मंदिर के समीप आतिशबाजी व बैंड-बाजो के साथ स्थापित किया गया। जिसके बाद बैंड-बाजो के साथ भव्य शोभा यात्रा श्री राम मंदिर से तेजाजी मंदिर तक निकाली गई। शोभा यात्रा में ग्राम की महिला 121 कलश लिए चल रही थी। जिसके बाद हवन का आयोजन तेजाजी मन्दिर परिसर में किया गया, हवन झाबुआ से पधारे प्रतिष्ठाचार्य पंडित कैलाश त्रिपाठी, उपाचार्य शैलेश त्रिपाठी, तुषार त्रिपाठी, प्रणव त्रिपाठी ने करवाया। हवन में पंथवारी देव यजमान दित्ता बिलवाल, रणछोड़ पाटीदार, आसाराम पाटीदार, किशन, मुकेश, रिष्कान्त पाटीदार व प्रकाश रहे।

        कल 4 जून शनिवार को सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर पुष्य नक्षत्र अभिजीत मुहर्त में न्यास एवं हवन पूजन कर सत्यवीर तेजाजी महाराज व शिव पंचायत की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। वही साढ़े 12 बजे महाआरती कर महाप्रसादी (भंडारे) का आयोजन किया जाएगा।

        महोत्सव आयोजक समिति ने उक्त प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में धर्मावलंबियों से अधिक से अधिक पधार कर महोत्सव को सफल बनाने का अनुरोध किया है।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |