Tuesday, 19 ,March 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

ड्रोन केमरे से भगोरिया पर्व पर पुलिस की रहेगी नजर, शांति समिति बैठक में लिया निर्णय | लोक पर्व भगोरिया में शांति, सुरक्षा और सावधानी के लिए थाना प्रभारी ने दी समझाइश | गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हुआ यज्ञ | नरेंद्र मोदी विचार मंच विधि प्रकोष्ठ पदाधिकारीयो की नियुक्ति एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन | क्षेत्र में शराब माफियाओं के बढ़ता आतंक, अवैध शराब पकड़ रहे है लेकिन उससे जुड़े माफियायो के हौसले बुलंद | फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या | अंतर्राज्यीय पत्रकार महासम्मेलन में एक हज़ार पत्रकार साथी हुए सम्मानित | विधायक सेना पटेल द्वारा करोड़ों के लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न | भगोरिया होली का त्यौहार करने आ रहे ग्रामीणों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त | एक नजर इधर भी: कलेक्टर मैडम एक दौरा खवासा क्षेत्र में भी कर लो... | 6 गांव के राजपूत समाज की बैठक में समाज के प्रति लिए अहम निर्णय | लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 19 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 जून को आएगा रिजल्ट | नवांकुर संस्था की सोशल फाऊंडेशन की बैठक का हुआ आयोजन | नवागत कलेक्टर ने भगोरिया क्षेत्र और छात्रावासों का किया निरीक्षण | पार्किंग स्थल एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन | जिले में 557 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण | बच्चो में धर्म के प्रति बड़ा उत्साह, अपना पहला रोजा रख की खुदा की इबादत | ग्रामीणों को 24 घण्टे विद्युत प्रदाय के उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में नए फीडर सेपरेशन का हो रहा कार्य | जिला अंजुमन का हुआ गठन | अन्नदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन |

भायजुमो मंडल के नवीन पदाधिकारी और सदस्यों का जिला कार्यालय पर किया स्वागत
15, May 2022 1 year ago

image

माही की गूंज, झाबुआ।

        भारतीय जनता युवा मोर्चा के झाबुआ मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का गठन के बाद सभी नव-मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत समारोह भाजपा जिला कार्यालय पर रखा गया।

        जानकारी देते हुए भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी ने बताया कि, उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान, भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक, मंडल महामंत्री, पार्षद जुवानसिंह गुंडिया और जिला सोशल मीडिया के सहसयोजक झाबुआ नगर मंडल के प्रभारी अक्षय जैन  उपस्थित थे। जिसमें नव-मनोनीत पदाधिकारियों में मंडल अध्यक्ष शक्तिसिंह देवड़ा के नेतृत्व में मंडल महामंत्री अभिजीतसिंह बेस (अभिमन्यु), अर्पित मचार, मंडल उपाध्यक्ष चिराग लखारा, लवेश सोनी, हर्षवर्धनसिंह राठौर एवं गयेश पंचाल, मंडल कोषाध्यक्ष अंकित कोठारी, मंडल मंत्री मयंक कहार, आशीष भूरिया, राकेश केवट, गिरीश गुर्जर करडावद, आईटी सेल धर्मेंद्र मातरिया, सोशल मीडिया यश चौहान तथा कार्यालय मंत्री विकास पडियार के साथ कार्यकारिणी सदस्यों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। जिसके बाद सभी ने भाजपा जिला कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर यहां से दो पहिया वाहन रैली निकालते हुए सभी राजवाड़ा पर एकत्रित हुए। जहां भाजपा एवं भाजयुमो जिंदाबाद के नारों के साथ सभी ने एक-दूसरे को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल मंत्री राजेश थापा राजूभाई, भाजयुमो के जिला पालिसी एवं रिसर्च प्रभारी उमंग जैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |