
माही की गूंज, थांदला।
मानव सेवा ही धर्म है के मूल मंत्र को पूर्वजों की प्रेरणा मानकर वसुनिया परिवार के रवि वसुनिया, प्रिति वसुनिया, कन्ना वसुनिया आदि ने मिलकर भाजपा जिला प्रभारी हरिनारायण यादव, भाजपा उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, प्रदेश प्रकोष्ठ सहसंयोजक प्रीति वसुनिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, भाजपा मंडल महामंत्री सुनील पंडदा, निरंजन पाठक, अरविंद हरवाल आदि ने झाबुआ जिले के युवा कद्दावर नेता स्व. गोरसिह वसुनिया के प्रथम पुण्य स्मरण दिवस की स्मृति में स्थानीय सिविल अस्पताल में केले, अंगूर व बिस्किट के पैकेट वितरित कर पुण्यार्जन किया।