Thursday, 28 ,March 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

चूल देखने पहुँची भीड़ को नियंत्रित नही कर पाई पुलिस, दो पक्ष आपस मे भिड़े | भगोरिया पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया, मेले में उमड़ी भीड़ | नगर परिषद ने किया मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत | रथ यात्रा का ग्राम में हुआ आगमन | ठेकेदार की लापरवाही के चलते आए दिन हो रहे हादसे | श्रीमती चौहान का किया स्वागत | ड्रोन केमरे से भगोरिया पर्व पर पुलिस की रहेगी नजर, शांति समिति बैठक में लिया निर्णय | लोक पर्व भगोरिया में शांति, सुरक्षा और सावधानी के लिए थाना प्रभारी ने दी समझाइश | गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हुआ यज्ञ | नरेंद्र मोदी विचार मंच विधि प्रकोष्ठ पदाधिकारीयो की नियुक्ति एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन | क्षेत्र में शराब माफियाओं के बढ़ता आतंक, अवैध शराब पकड़ रहे है लेकिन उससे जुड़े माफियायो के हौसले बुलंद | फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या | अंतर्राज्यीय पत्रकार महासम्मेलन में एक हज़ार पत्रकार साथी हुए सम्मानित | विधायक सेना पटेल द्वारा करोड़ों के लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न | भगोरिया होली का त्यौहार करने आ रहे ग्रामीणों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त | एक नजर इधर भी: कलेक्टर मैडम एक दौरा खवासा क्षेत्र में भी कर लो... | 6 गांव के राजपूत समाज की बैठक में समाज के प्रति लिए अहम निर्णय | लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 19 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 जून को आएगा रिजल्ट | नवांकुर संस्था की सोशल फाऊंडेशन की बैठक का हुआ आयोजन | नवागत कलेक्टर ने भगोरिया क्षेत्र और छात्रावासों का किया निरीक्षण |

शिक्षा विभाग की पोल खोलती गूंज की खबर के बाद आज बोर्ड परीक्षा के परिणाम पर होगी समीक्षा
07, May 2022 1 year ago

image

जिला कलेक्टर लेगे बैठक, कमजोर परिणाम देने वाली संस्था प्राचार्य और शिक्षको पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

माही की गूंज, झाबुआ/पेटलावद।

        माही की गूंज के इस हप्ते के अंक में 10वी और 12वी बोर्ड के कमजोर परिणाम और शिक्षा विभाग में चल रही लापरवाही के उजागर होने के बाद जिला प्रशासन ने बोर्ड परीक्षा के परिणाम की समीक्षा की सूद ली है। आज शाम जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिले के समस्त संस्था प्रमुख और विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर बोर्ड परिणाम की समीक्षा करेंगे। बताया जा रहा है, गूंज की खबर के बाद शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी इंद्रसिंह परमार ने भी जिला प्रशासन को फटकार लगाई है। आज होने वाली बैठक में जहा अच्छा परिणाम देने वाली संस्थाओं को सम्मान मिलेगा वही खराब परिणाम देने वाली संस्थाओं के प्राचार्य और शिक्षको पर गाज गिर सकती है। इनको कारण बताओ नोटिस, वेतन वर्द्धि रोकने और संस्था का प्रभार भी लिया जा सकता है।

पूरक के परिणाम के भरोसे विभाग

        दोनों बोर्ड परीक्षा में लगभग 4 हजार 800 सो बच्चे फेल हो चुके है और 2 हजार 350 के लगभग बच्चे पूरक की परीक्षा में शामिल होंगे जो कि 20, 21 जून को कक्षा 12वी और 30 जून को कक्षा 10वी की होने वाली पूरक परीक्षा में शामिल होंगे। जिसके परिणाम के भरोसे बिगड़े परीणाम सुधारने का प्रयास किया जाएगा। 12वी के लगभग एक हजार 179 के बच्चे और 10वी के लगभग एक हजार 150 बच्चे पूरक की परीक्षा देगे। बोर्ड परीक्षा में फैल और पूरक लाए बच्चे अधिकांश अंग्रेजी और विज्ञान विषय मे फैल हुए है, जिनको एक माह के समय की तैयारी में वापस पूरक परीक्षा देना है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |