माही की गूंज, थांदला।
थांदला से एक किलोमीटर दूर चैनपुरी माता मरियम तीर्थ स्थल पर नौ दिवसीय विशेष प्रार्थना माता मरियम के मंदिर के पर्व के उपलक्ष में की जा रही है। जहां रोजाना शाम 5 बजे रोजरी प्रार्थना व मिस्सा पूजा विभन्न पुरोहितों द्वारा की जा रही है। 28 अप्रैल गुरुवार को झाबुआ डायसिस के प्रेरितिक प्रशासक फादर पीटर खराड़ी द्वारा मिस्सा पूजा की गई जिसमें उन्होंने माता मारिया के प्रति मां के अनूठे प्रेम के बारे में बताया। उससे पूर्व जुलूस थांदला चर्च परिसर से चैनपुरी माता मरियम के मंदिर तक रोजरी माला व भजन गीतों के साथ पहुंचे, जहां माता मरियम की प्रतिमा पर फूल माला व आरती के पश्चात मिस्सा पूजा प्रारम्भ हुई। कुल 224 मिस्साएं मन्नत धन्यवाद मनोकामना पूर्ण होने व मृत विश्वासियों की आत्मा शांति के लिए अर्पित की गई। मिस्सा पूजा में फादर पीटर खराड़ी के अलावा फादर अंतोन कटारा, फादर तिर्की, फादर विशाल माल, फादर वीरेंद्र भाबोर, फादर एंटोनी नालाड़ी ने भाग लिया। अंत मे आभार राजू कटारा ने माना।