भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नायक कांग्रेस सरकार में हुआ प्रताड़ित का भोपाल में देता है हवाला, जबकि भाजपा सरकार में ही गुंडा लिस्ट में है नाम दर्ज
आडियो वायरल : अब भ्रष्टाचारी भाई नगिन के मोह में उलझा लक्ष्मण, अधिकारियों को समझने लगा अपने पैरों की जूती, हर अर्नगल कार्य भाजपा कार्यालय में अधिकारियों की हाजरी के साथ निपटा दिए जाते हैं की पुष्टि भी कर रहा चरित्रहीन नायक
माही की गूंज, संजय भटेवरा।
झाबुआ। मातृशक्ति का सम्मान करने की हमारी भारतीय संस्कृति रही है, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक रूप से भारतीय संस्कृति व समाज के मूल्यों को बनाए रखने के लिए आदर्शों को बढ़ावा देना है। परंतु जब एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में अपने अथक भूमिका निभाने वाला व्यक्ति हमारी सभी भारतीय संस्कृति, मूल्यों व आदर्शों को भूल गैर महिला को एक से अधिक जहां भी जाए वहां वासना की भूख के साथ कुदृष्टि से देख भोग की वासना रखने वाले, ऐसे व्यक्ति को जो भी संज्ञा दी जाए वह कम ही है। ऐसे व्यक्ति जो किसी पार्टी या संगठन में जहां भी रहे वहां अपनी छवि के साथ पार्टी या संगठन को भी कलंकित तो करता ही है, वरन हमारे समाज को भी कलंकित करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। परंतु ऐसे व्यक्ति जो अपनी वासना की भूख के साथ अपने राजनीतिक प्रभाव को दिखा कर हमारे भारतीय समाज को क्या संदेश देना चाहता है यह समझ से परे है। लेकिन ताज्जुब की बात यही है कि, अपने सिद्धांतों पर चलने की बात करने वाली भाजपा में लक्ष्मण नायक रूपी इस नासूर को क्यों अब तक बख्शा जा रहा है...? यह जिले की नहीं वरन भोपाली राजनीतिक गलियारों तक चर्चा का विषय बन चुका है। ऐसे चरित्रहीन व्यक्ति से कोई उम्मीद करें कि, यह कोई सौहार्द पूर्ण व अच्छा कार्य करेगा तो शायद यह सोचना ही बेमानी होगी।
भोपाल तक फिर पहुंची लक्ष्मण नायक से शोषित दो महिलाएं पर अब भी सुनवाई नहीं
झाबुआ जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नायक अपनी चरित्रहीन मानसिकता का परिचय देते हुए पेटलावद थाना क्षेत्र की एक महिला जो पति के साथ विवाद मामले में सहयोग हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष से मुलाकात होने के बाद, नायक ने महिला के साथ भोग वासना की मंशा के चलते मोबाइल फोन कर-कर के कई आपत्तिजनक बातों के साथ महिला को बाथरूम में जाकर बात करने आदि अश्लील बातें की गई।
वहीं पिटोल चौकी क्षेत्र की एक महिला जिसे आर्थिक प्रलोभन व दबाव के साथ झांसे में लिया और अपने निजी वाहन के साथ कई स्थानों पर उक्त महिला के साथ शारीरिक शोषण कई्र्र्र्र्र बार किया। दोनों महिलाओं के ऑडियो- वीडियो वायरल हुए एवं झाबुआ से लेकर मुख्यमंत्री तक चरित्रहीन भाजपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध मामला दर्ज करने हेतु गुहार उक्त पीडित महिलाए लगा चुकी है। पर नायक अपने प्रभाव एवं भोपाली अपने राजनीतिक गुरूओ के सहयोग के साथ कोई कार्रवाई नहीं हुई। नतीजन हाल ही में पेटलावद थाना क्षेत्र की महिला अपने बच्चों एवं पति के साथ भोपाल पहुंची और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश महामंत्री व इंदौर संभाग के संगठन प्रभारी भगवानदास सतनामी के समक्ष अपनी पीड़ा बताते हुए, महिला के साथ हुए यौन शोषण मामले में नायक के विरुद्ध कार्रवाई करने की अपील की। महिला ने विडी शर्मा को बताया कि, राजनीतिक दबाव के साथ चरित्रहिन भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नायक द्वारा परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है।
वही लक्ष्मण नायक से शोषित पिटोल क्षेत्र की महिला अपने पति के साथ भोपाल में सीएम से मिलने हेतु सीएम कार्यालय पहुंची। लेकिन वहां सुरक्षा गार्ड ने सीएम शिवराज चौहान से पीड़ित महिला की मुलाकात नहीं होने दी। लेकिन भोपाली मीडिया से रूबरू होकर महिला ने अपने आप को भाजपा कार्यकर्ता होना बताकर, लक्ष्मण नायक द्वारा गलत काम कई बार पिछले 2 वर्षों से किया जा रहा है बताया। जिसकी रिपोर्ट नहीं लिख उल्टा चरित्रहीन लक्ष्मण नायक के संरक्षण में झाबुआ पुलिस खड़ी होकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और न्याय की उम्मीद के साथ भोपाल सीएम से मिलने आए हैं मीडिया को बताया।
मयप्रूफ के महिलाओं के साथ हुए शोषण की शिकायत सीएम, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के साथ न्यायालय में पिटीशन दायर होने के बाद भी अब तक चरित्रहीन भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नायक अपने दांवपेच के साथ कानूनी शिकंजे से बचते आ रहे है तथा अपने भाजपाई जिलाध्यक्ष पद पर भी बने हुए हैं, जो भाजपा व भाजपा सरकार को भी कटघरे में लाकर खड़ा कर रहा है, जिसका नुकसान आने वाले समय में भाजपा को भुगतना पड़ सकता है।
भाजपाई राजनीतिक गलियारों की मानें तो, चर्चा है चरित्रहीन भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नायक महिलाओं के साथ किए शोषण मामले उजागर होने के बाद से इनके राजनीतिक भोपाली गुरूओ को 3-3 माह का नगदी रिचार्ज भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर बनाए रखने के लिए देकर आते हैं। इतना ही नहीं भोपाली नेताओं को लक्ष्मण नायक द्वारा यह कहकर कन्वेंस किया जाता है कि, उन्होंने जिले में संघ में कार्य कर भाजपा के लिए कार्य करने के बदले कांग्रेस ने उसके ऊपर कई मामले दर्ज किए हैं और आज कांग्रेस मुझे भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर बने रहने नहीं देना चाहती है कह कर गुमराह किया जा रहा है। जबकि लक्ष्मण नायक के विरुद्ध 1995 से लेकर 2018 तक अपराधिक मामले दर्ज होकर, अब तक भी महिला शोषण मामले में घिरे हुए हैं। वहीं भाजपा सरकार के दौरान 2009 से जिले के मेघनगर थाने की गुंडा लिस्ट क्रमांक 6 पर नाम दर्ज है।
बदनियति वाला कभी नहीं हो सकता नितीवान, नतीजन अपने भ्रष्टाचारी नाग रूपी भाई को बचाने के लिए नायक बता रहा अधिकारियों को अपना राजनीतिक प्रभाव
हम पहले ही कह चुके हैं कि, लक्ष्मण सिंह नायक जैसे चरित्रहीन व्यक्ति से कोई उम्मीद करें कि, यह कोई सौहार्दपूर्ण व अच्छा कार्य करेगा तो शायद यह सोचना ही बेमानी होगी। यह बात सत्य ही साबित होकर एक और वायरल ऑडियो के साथ सामने आ ही गया है। चरित्रहीन लक्ष्मण नायक का भाई नगीन नायक जिस पर लक्ष्मण नायक की पूरी मेहरबानी होकर आ.जा.स. संस्था में कार्यरत है और जिसके ऊपर चरित्रहीन लक्ष्मण नायक का हाथ हो उस भाई से भी ऐसी उम्मीद करना बेमानी होगी कि, वह लक्ष्मण नायक के विपरीत विचारों के साथ अच्छे कार्य कर सके। यहां लक्ष्मण नायक का भाई नगीन आ.जा.स. संस्था देवझिरी व पिटोल में भ्रष्टाचारी जहरीला नाग बनकर ऐसा डस रहा है कि, किसानों के साथ-साथ अब अधिकारियों के लिए भी यह भ्रष्ट नगीन रूपी नाग नासूर बन गया है।
बता दें कि, नगीन 2016 में देवझिरी आ.जा.स. संस्था में पदस्थ हुआ था। 2016 से लेकर 2018 तक में हीं संस्था में बड़े गबन व भ्रष्टाचार का मामला उजागर होकर 2 लाख 50 हज़ार का एक गबन किया। दुसरा गबन संस्था में किसानों के द्वारा 2 लाख 20 हज़ार रुपए जमा किए गए थे, जो शाखा सीसीबी में जमा नहीं करवाए। तीसरा केरोसिन में 2 लाख 15 हज़ार रुपए का गबन किया गया जिसमे आज भी रिक्वरी बाकी है।
गबन के मामले में 2018 में सेवा समाप्त कर दी गई थी। तो वही भाई लक्ष्मण नायक के संरक्षण के साथ डीआर अमरीश वैद्य पर राजनीतिक दबाव के साथ सांठ-गांठ कर पुनः 2020 में नगीन की नियुक्ति देवझिरी संस्था में करवाकर, देवझिरी व गड़वाड़ा की दुकान का चार्ज लेकर गरीबों को तीन-तीन माह का अनाज फ्री में दिया जाना था। जिसे नगीन ने अपनी भ्रष्टाचार रूपी षड्यंत्र से रिकॉर्ड में तो गरीबों को अनाज दे दिया गया, लेकिन असल में गरीबों को अनाज किसी को आधा तो किसी को अनाज ही नहीं दिया और वह अनाज बड़ी मात्रा में स्टाक कर रात के अंधेरे में गोदाम से निकालकर कालाबाजारी करने की जुगत में था, उक्त शिकायत तात्कालिक मैनेजर भारतसिंह हाड़ा को मिली। शिकायत पर गोदामों के साथ अन्य जगह भी शिकायत अनुसार निरीक्षण किया, तो तीन जगह से 5 सौ 55 क्विंटल खाद्यान्न अधिक पाया गया। दुकान सील कर जांच रिपोर्ट बनाकर डीआर कार्यालय तक भिजवा दी गई। यहां भी मामले में नगिन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होनी थी, परंतु लक्ष्मण नायक व डीआर अमरीश वेद्य की साठ-गांठ के साथ नगीन को पिटोल संस्था में ट्रांसफर कर दिया गया। जांच करने वाले अधिकारी उर्फ मैनेजर भारत हाड़ा पर अपना राजनीतिक प्रभाव दिखाने के साथ लोकायुक्त की कार्रवाई भारत हाड़ा के यहां करवा दी गई, कहां जा रहा है।
पिटोल संस्था की खेड़ी दुकान पर भी खाद्यान्न की भ्रष्ट रूपी नाग ने कालाबाजारी की
कहते हैं ’’चोर चोरी से जाए पर हेरा-फेरी से नहीं“ नगीन पर लक्ष्मण नायक का ऐसा आशीर्वाद था कि, नगीन कहीं पर भी जाए जिस तरह से उसका भाई लक्ष्मण नायक गेर महिलाओं को वासना की भूख के साथ बुरी नजरों से टक-टकी लगाकर देखता है, उसी तरह नगीन नाग बनकर सह. संस्था में गबन करने में कोई चूक नहीं करता है। नतीजन पिटोल संस्था की खेड़ी सह. संस्था की दुकान का चार्ज संभालते हुए यहां भी 3 सौ क्विंटल खाद्यान्न का गबन किया गया।
मामले की शिकायत पर पिटोल सह. संस्था में प्रभारी मैनेजर किशोर भट्ट ने निरीक्षण किया तो 2 सौ क्विटंल कुछ समय पूर्व का तो वर्तमान में 100 क्विटंल कुल 3 सौ क्विंटल खाद्यान्न की हेरा-फेरी नगीन के द्वारा की गई का खुलासा हुआ।
भाई को बचाने के लिए अधिकारियों को अपनी पैर की जूती समझ बुलाता है भाजपा कार्यालय मे,ं जो नहीं जाता उस पर किस तरह दिखाता लक्ष्मण नायक अपनी औकात का ऑडियो हुआ वायरल
उक्त खेड़ी दुकान में हुई 3 सौ कुंटल खाद्यान्न की हेरा-फेरी मामले में भी अपने भ्रष्टाचारी भाई नाग रूपी नगीन को बचाने के लिए किस निचले स्तर पर जाकर अपने भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रभाव के साथ बचाने का प्रयास कर रहा है, ऑडियो में खुलकर उजागर हो रहा है। मामले में जानकारी मिली कि, करीब 1 माह पूर्व पिटोल संस्था की खेड़ी दुकान में पिटोल संस्था के प्रभारी मैनेजर किशोर भट्ट ने शिकायत के बाद निरीक्षण के दौरान 3 सौ क्विंटल खाद्यान्न की हेराफेरी का मामला सामने आया। परंतु भाजपाई राजनीतिक का आतंक कहे या प्रभाव जो भी हो पर उक्त मामला विभागीय स्तर पर ही समेटकर सेल्समैन नगीन को दुकान से हटाकर संस्था में कर दिया। उक्त मामले को भी रफा-दफा करने की नियत के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण नायक ने मैनेजर किशोर भट्ट को भाजपा कार्यालय में बुलाकर अपना प्रभाव बताने का प्रयास किया। लेकिन मैनेजर ने मना करने पर फ़ोन पर एक अधिकारी को अपने बाप की जूती समझकर ऐसा लताड रहा है, मानो वह जिले का नहीं प्रदेश का भी बादशाह हो गया है और उपायुक्त श्री वैद्य व सीसीबी जिला प्रबंधक श्री वसुनिया का भी अपमानजनक शब्दों में नाम लेकर भाजपा कार्यालय में लक्ष्मण के कहने पर आ जाते हैं। फोन पर कहता रहा, जिस पर मैनेजर ने अपना कहीं भी ट्रांसफर करवा देने की बात कह कर लक्ष्मण नायक को भी उसकी औकात दिखा दी।
मैनेजर किशोर भट्ट व भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नायक की उक्त फोन वार्ता का ऑडियो लक्ष्मण नायक से परेशान होकर करीब एक माह बाद किशोर भट्ट ने वाइरल किया जो सोशल मीडिया पर बहुत चल रहा है। वही उक्त आडियो वायरल होने के बाद जिले की राजनिती में गरमाहट आ गई और सोशल मिडीया पर हिन्दु परिषद के युवाओ ने भी चरित्रहीन लक्ष्मण नायक का विरोध किया। तो एनएसयुआई ने गरीबो को मिलने वाले खाद्यन्न की कालाबाजारी करने वाले नगीन के साथ जिले मे समस्त संस्थाओ की दुकान पर जांच कर पुख्ता कार्रवाई की मांग की है। वही मेनेजर किशोर भट्ट भाजपा कार्यलय में लक्ष्मण नायक के बुलावे पर नही जाने पर पिटोल संस्था के प्रभार से हटा दिया गया है। बता दे की वर्तमान में श्री भट्ट झाबुआ से पाच संस्थाओ के सुपरवाइजर के साथ देवझिरी व पिटोल सह. संस्था के प्रभारी मेनेजर थे।
लक्ष्मण नायक की गैर महिलाओं के प्रति बदनीयती व शोषण की शिकायत के बाद अब अपने भ्रष्टाचारी भाई को संरक्षण देकर किस तरह से अपने प्रभाव का दुरुपयोग लक्ष्मण नायक कर रहा हैं, यह एक बार फिर उजागर हो गया है। वहीं भाजपा सरकार बहन-बेटी-भांजी को बदनियत से देखने वाले व भ्रष्टाचारियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा कह रही है। उसके उलट यह दोनों खूबी लक्ष्मण नायक द्वारा सार्वजनिक रूप से की जा रही है।
अब चर्चा है कि, अब भी आखिर कब तक भ्रष्ट व पार्टी को कलंकित करने वाला भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नायक तीन-तीन माह का भोपाली रिचार्ज करवा कर अपने पद को बचाता रहेगा....?
शिवराज के राज में चरित्रहीन भाजपा जिलाध्यक्ष भ्रष्टाचार को बढावा देकर किस तरह से अधिकारियो पर बना रहा दबाव, सुने वीडियो में।
1995 से सन् 2018 तक इन-इन मामलो में लक्ष्मण नायक गडुली(रम्भापुर) विरूद्ध हुए मामले दर्ज ।
भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नायक के भाई नगीन के द्वारा गबन करने व गरिबो के खाद्यन्न में हेरा-फेरी के खुलासे के बाद भ्रष्टाचार करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु दिया कलेक्टर के नाम ज्ञापन।
पेटलावद-थांदला क्षेत्र की महिला अपने दो छोटे बच्चो व पति के साथ भोपाल पहुचकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा एंव नेताओ के समक्ष पेश होकर लक्ष्मण नायक द्वारा किये गए शोषण मे कार्रवाई हेतु की अपील।
भाजपा जिलाध्यक्ष का भ्रष्ट नाग रूपी भाई जिसने एक के बाद एक अपनी पद स्थापना के साथ ही सह.संस्था में गबन व खाद्यन्न की कालाबाजारी करने के बाद भी भाजपा सरकार में चरित्रवान होकर समाज में घुम रहा है।
हिन्दु परिषद् ने भी चरित्रहीन भाजपा जिलाध्यक्ष के विरूद्ध खाद्यन्न कालाबाजारी व अधिकारी पर दबाव बनाने वाला आडियो वायरल होने के बाद सोशल मिडीया पर विरोध किया।
भाजपा सरकार में ही सन् 2009 से ही मेघनगर थाने में गुडा लिस्ट क्र 6 पर है लक्ष्मण नायक का नाम।
पिटोल चौकी क्षेत्र की उक्त महिला जिसको प्रलोभन देकर 2 वर्षो तक लक्ष्मण नायक करता रहा शोषण, जिला पुलिस द्वारा कार्रवाई नही करने पर न्याय की आश में सीएम से मिलने पहुची भोपाल जो मिडीया से हुई रूबरूं।