Tuesday, 16 ,April 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

थांदला माटी के संत 108 श्रीपुण्यसागरजी महाराज 19 वर्षों बाद करेंगें थांदला में मंगल प्रवेश, संघजनों में अपार उत्साह | ईद-उल-फितर की नमाज में उठे सैकड़ों हाथ, देश में अमन चैन, एकता व खुशहाली की मांगी दुआएं | ईदगाह से नमाज अदा कर मनाया ईद उल फितर का त्योहार, दिनभर चला दावतों का दौर | आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी | श्री सिद्धेश्वर रामायण मंडल ने किया गांव का नाम रोशन | नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ के भ्रत्य को अर्पित की श्रद्धांजलि | चुनरी यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत | रक्तदान कैंप का हुआ आयोजन | रुपए लेने वाले दो व्यक्तियों का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित, पुलिस कॉन्स्टेबल निलंबित | बस में मिली 1 करोड़ 28 लाख रुपए की नगदी एवं 22 किलो 365 ग्राम चांदी की सिल्ली | मानवता फिर हुई शर्मसार | आई गणगौर सखी देवा झालरिया आस्था का पर्व | दोहरे हत्याकाण्ड का में फरार सभी 14 आरोपियो की संपत्ति कुर्की हेतु की जाएगी कार्यवाही | नवीन शिक्षण सत्र के प्रथम दिन विद्यार्थियों को तिलक लगाकर किया स्वागत | श्रीसंघ ने कान गुरुदेव के उपकारों का याद करते हुए दी श्रद्धांजलि | बड़े हर्ष के साथ मनाई शीतला सप्तमी | रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया का किया स्वागत | धूमधाम से मनाया ईस्टर पर्व | शीतला सप्तमी मनाने के लिए प्रजापति समाज ने नगर में निकाला विशाल वरघोड़ा | पुलिस विभाग ने लाखों की अवैध शराब वाहन सहित की जप्त, वाहन चालक पुलिस को देख वाहन छोड़ भाग निकला |

वाह मैनेजर साब गजब कर दिया...
23, Apr 2022 1 year ago

image

किसान को लोन मांगना पड़ा भारी, सोसायटी मैनेजर डोडियार ने किसान को जान से मारने की दी धमकी

कहा पालेडी आजा तेरे चिथड़े बिखेर दूँगा, उधार पैसे लेने है तो ठंग से बात कर 

माही की गूंज, पेटलावद।

        सरकार और मुख्यमंत्री भले कितना ही किसान हितेषी होने के दावा करे लेकिन असल मे सरकारी मशीनरी जमीनी स्तर पर किसानों का शोषण करने में लगी हैं। सोसाइटी के माध्यम से सरकार किसानों के लिए जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन देने की योजना के साथ-साथ अनाज खरीदी और खाद, बीज आदि उपलब्ध करवा रही है। लेकिन सोसाइटीयो के मैनेजर अपनी मनमानी कर किसानों को सीधा लाभ नही पहुँचा पा रहे है। बीते कल 23 अप्रेल को गूंज पोर्टल पर प्रमुखता से किसानों की समस्याओं को उठाते हुए रायपुरिया सहकारी संस्था की लापरवाही उजागर की थी। जहां मैनेजर सहित स्टॉफ के लोगों के गायब होने के कारण किसानों को भटकना पड़ रहा था। मामला सामने आने के बाद रायपुरिया सहकारी संस्था के मैनेजर डोडियार और केसीसी लोन के लिए परेशान हो रहे किसान का ऑडियो वाइरल हुआ है। जिसमे संस्था मैनेजर किसान को लोन मतलब उधार लेना है तो ठंग से बात करने और बहस करते हुए किसान को जान से मारने, चिथड़े बिखरने तक की धमकी देता हुआ बताया जा रहा है। ऑडियो की हम पुष्टि नही करते लेकिन ऑडियो सामने आने के बाद किसान संगठनों में भारी आक्रोश है और वे अब संस्था के मैनेजर पर एफआईआर दर्ज करवाने की बात कर रहे है।

         किसान यूनियन के अध्यक्ष महेंद्र हामड ने बताया कि, किसान ने मैनेजर से शालीनता से बात की लेकिन बौखलाए मैनेजर डोडियार ने किसान को अपने गाँव पालड़ी बुला कर जान से मारने की धमकी दी। संगठन किसान, पीड़ित किसान के साथ है और इस मामले में मैनेजर पर अपराध दर्ज करवाने के लिए तैयारी कर रहे है।

सुनिए किसान से किस तरह सरकार के मुलाजिम ने बात की और खुद निर्णय ले की ऐसे कर्मचारी ओर अधिकारी नोकरी करने के योग्य है या नही...



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |