Thursday, 25 ,April 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकाली शोभा यात्रा | भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर चतुर्विद संघ ने प्रभातफेरी निकाल कर दिया सत्य अहिंसा का संदेश | एक कदम स्वच्छता अभियान की तहत सैफुद्दीन भाई का ऐलान | सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया प्रतियोगिता में भाग | बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा फिजुल खर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर सेन समाज के सामुहिक विवाह सम्मेलन का हुआ आयोजन | कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही, जिले के 15 निजी स्कूलों पर 2-2 लाख रु. का जुर्माना अधिरोपित | बमनाला में दिलाई गई मतदान करने की शपथ | थांदला माटी के संत 108 श्रीपुण्यसागरजी महाराज 19 वर्षों बाद करेंगें थांदला में मंगल प्रवेश, संघजनों में अपार उत्साह | ईद-उल-फितर की नमाज में उठे सैकड़ों हाथ, देश में अमन चैन, एकता व खुशहाली की मांगी दुआएं | ईदगाह से नमाज अदा कर मनाया ईद उल फितर का त्योहार, दिनभर चला दावतों का दौर | आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी | श्री सिद्धेश्वर रामायण मंडल ने किया गांव का नाम रोशन | नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ के भ्रत्य को अर्पित की श्रद्धांजलि | चुनरी यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत | रक्तदान कैंप का हुआ आयोजन | रुपए लेने वाले दो व्यक्तियों का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित, पुलिस कॉन्स्टेबल निलंबित | बस में मिली 1 करोड़ 28 लाख रुपए की नगदी एवं 22 किलो 365 ग्राम चांदी की सिल्ली | मानवता फिर हुई शर्मसार | आई गणगौर सखी देवा झालरिया आस्था का पर्व | दोहरे हत्याकाण्ड का में फरार सभी 14 आरोपियो की संपत्ति कुर्की हेतु की जाएगी कार्यवाही |

चार वर्ष लंबी कानूनी लड़ाई के बाद प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
08, Apr 2022 2 years ago

image

प्रशासन को चुनोती देकर अतिक्रमणकर्ता ने हटाने के बाद फिर किया कब्जे का प्रयास

माही की गूंज, पेटलावद।

         विगत चार वर्षो से न्यायलय की खाख छान रहे ननु को आखिर गुरुवार को न्याय मिला और उसके घर के आगे अवैध अतिक्रमण को प्रशासन की उपस्थिति में हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के बाद मौके से प्रशासन के जाने के बाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। अतिक्रमणकर्ता ने उसका उठाया गया समान पुनः उसी स्थान पर रखने के लिए विवाद झगड़ा किया। पेटलावद विकास खण्ड में जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा और एसडीएम शिशिर गेमावत के नेतृत्व में लगातार अवैध निर्माण हटाने का कार्य किया जा रहा। इसी कड़ी में गुरुवार को राजस्व विभाग का अमला तहसीलदार जगदीश वर्मा, झकनावदा ठप्पा तहसील के नायब तहसीलदार के नेतृत्व में दल बल के साथ शिकायतकर्ता ननु पिता भेरू मुनिया के घर के सामने किए गए बाबू गामड़ के अवैध अतिक्रमण को जमीदोज किया। 

         तहसीलदार वर्मा ने बताया कि, अतिक्रमणकर्ता बाबू गामड़ को लगातार ग्राम पंचायत और तहसील न्यायालय से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए जा रहे थे, लेकिन बाबू गामड़ द्वारा अतिक्रमण नही हटाया गया। जिसके चलते राजस्व विभाग द्वारा कार्यवाही की गई।

रात भर चलता रहा विवाद, झूठे प्रकरण में फंसाने का किया प्रयास ,खुद को चोट पहुँचा कर थाने पहुँचा अतिक्रमणकर्ता

        प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के बाद अतिक्रमणकर्ता और उसके परिवार जनों द्वारा मौके प्रशासन को चुनोती देते हुए फिर से उसी स्थान पर अतिक्रमण करने का प्रयास शुरू कर दिया। जिसको रोकने पर अतिक्रमणकर्ता द्वारा छेड़कखनी की झूठी शिकायत थाना रायपुरिया में करने का प्रयास किया। जब दाल नही गली तो फिर से गाँव मे पहुँच कर हटाये गये स्थान अतिक्रमण वाले स्थान पर सामान जमाना शुरू कर दिया। 

        शिकायतकर्ता ननु ने बताया कि, डायल 100 से लेकर थाना प्रभारी और एसडीओपी तक को विवाद की जानकारी देकर सुरक्षा की मांग की। इस बीच विपक्षी ने खुद को घायल कर मेरी झूठी शिकायत कर दी। ननु ने बताया कि, मेरे द्वारा न्यायालय में विधिवत शिकायत की गई जिसके बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटया है। मेरे द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद किये गए विवाद और पुनः अतिक्रमण करने के प्रयास की शिकायत तहसीलदार महोदय और थाना रायपुरिया को कर दी है।

प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती, आपसी विवाद कही बड़े विवाद का रूप न लेले 

         जिले में जमीन विवाद को लेकर पहले भी बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में उक्त विवाद में प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई नही की तो कभी भी बड़े विवाद का रूप ले सकता, जिसे समय रहते रोकने की बड़ी चुनौती प्रशासन के सामने खड़ी हो गई है। शिकायतकर्ता ने शुक्रवार को थाना रायपुरिया में आवेंदन देकर हत्या तक होने की आशंका व्यक्त कर पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

         इस मामले में पेटलावद एसडीएम शिशिर गेमावत ने बताया कि, अगर अतिक्रमणकर्ता दोबारा अतिक्रमण कर रहा है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

         वही तहसीलदार जगदीश वर्मा ने कहा है कि, शिकायतकर्ता की और से आवेंदन प्राप्त हुआ है उचित कार्रवाई की जाएगी।

मौके से अतिक्रमण हटाता प्रशासन।

मौके पर अतिक्रमण हटवाता राजस्व और पुलिस प्रशासन।

अतिक्रमण हटने के बाद अतिक्रमणकर्ता ने फिर से उसी स्थान पर किया कब्जा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |