Friday, 29 ,March 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

पुलिस विभाग ने लाखों की अवैध शराब वाहन सहित की जप्त, वाहन चालक पुलिस को देख वाहन छोड़ भाग निकला | गुड फ्राइडे पर समाजजनों ने प्रभु येशु के दु:ख भोग और मरण को किया याद | पुलिस ने बार्डर चेकिंग के दौरान पकड़ी अवैध शराब | पेटलावद थाना क्षेत्र बना अवैध शराब की मंडी, लगातार अवैध शराब हो रही जप्त | वर्तमान विधायक व पूर्व विधायक का किया पुतला दहन | चूल देखने पहुँची भीड़ को नियंत्रित नही कर पाई पुलिस, दो पक्ष आपस मे भिड़े | भगोरिया पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया, मेले में उमड़ी भीड़ | नगर परिषद ने किया मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत | रथ यात्रा का ग्राम में हुआ आगमन | ठेकेदार की लापरवाही के चलते आए दिन हो रहे हादसे | श्रीमती चौहान का किया स्वागत | ड्रोन केमरे से भगोरिया पर्व पर पुलिस की रहेगी नजर, शांति समिति बैठक में लिया निर्णय | लोक पर्व भगोरिया में शांति, सुरक्षा और सावधानी के लिए थाना प्रभारी ने दी समझाइश | गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हुआ यज्ञ | नरेंद्र मोदी विचार मंच विधि प्रकोष्ठ पदाधिकारीयो की नियुक्ति एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन | क्षेत्र में शराब माफियाओं के बढ़ता आतंक, अवैध शराब पकड़ रहे है लेकिन उससे जुड़े माफियायो के हौसले बुलंद | फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या | अंतर्राज्यीय पत्रकार महासम्मेलन में एक हज़ार पत्रकार साथी हुए सम्मानित | विधायक सेना पटेल द्वारा करोड़ों के लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न | भगोरिया होली का त्यौहार करने आ रहे ग्रामीणों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त |

म.प्र. युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न
04, Apr 2022 1 year ago

image

कांग्रेस ने अपनी 15 महीने की सरकार के दौरान अपने विकास की नीति और नियत को प्रदर्शित किया- कमलनाथ

भोपाल, डेस्क न्यूज़। 

        मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला एवं विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्षों की आज विस्तारित बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय शिवाजीनगर भोपाल में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि, वह स्वयं संसद में युवा कांग्रेस के माध्यम से ही पहुँचे थे। 1980 के आम चुनावों में कांग्रेस पार्टी की वापिसी के लिए स्व. इंदिरा गांधी ने युवा कांग्रेस की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण माना था। जहॉ युवा कांग्रेस मजबूत है, वहां कांग्रेस भी मजबूत है। कांग्रेस ने अपनी 15 महीने की सरकार के दौरान अपने विकास की नीति और नियत को प्रदर्शित किया था। 2023 का चुनाव म.प्र. के युवाओं के भविष्य का चुनाव है,अब युवा कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर लड़ाई लड़ते हुए संगठन का विस्तार करना है। 

        बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि, मध्यप्रदेश में एक बूथ-पाँच यूथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चार मूलमंत्र हैं। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि देश की आधी आबादी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर बूथ पर कम से कम एक महिला को जोड़ा जाए एवं डिजिटल क्रांति के दौर में कम से कम एक युवा बूथ पर डिजिटल युवा के रूप में कार्य करे। इसके साथ ही बूथ पर 35 वर्ष के आयु से कम लोगों को भी जोड़ा जाए व जोड़े गए युवाओं के कार्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाए। 

        भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि, युवाओं को संगठन का अनुशासन सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना चाहिए एवं आने वाले समय में कांग्रेस की तीसरी और चौथी पीड़ी का नेतृत्व युवा कांग्रेस में वर्तमान में कार्य कर रहे साथियों के हाथों में होगा। इसलिए आवश्यक है कि वह संगठन निर्माण के उद्देश्य से चलाए जा रहे एक बूथ-पाँच यूथ जैसे कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर संगठन विस्तार की अपनी क्षमताओं को और बढ़ाएं, ताकि भविष्य की चुनावी राजनीति के लिए उनके पास एक मजबूत जनाधार हो। संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के लिए 2023 के चुनाव में टिकिट के लिए पेरोकारी करेंगे।

        आज की बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया ने कहा कि, जिन लोगों ने सौंपे गए संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया है, उनको संगठन द्वारा और जवाबदारी दी जाएगी और जो लोग ऐसा करने में विफल रहे हैं, उनके स्थान पर दूसरे लोगों को अवसर दिया जाएगा। इसके अलावा भी उन्होंने कहा कि, वह जेल से लेकर रेल तक युवाओं की लड़ाई लड़ेगे एवं अप्रैल माह में प्रदेश, जिला एवं विधानसभाओं में व्यापम 2.0 के विरूद्व व्यापक आन्दोलन करेगे। 

        आज की बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी सुश्री इशिता सेढ़ा, शेषनारायण ओझा, राष्ट्रीय सचिव मितेन्द्र दर्शनसिंह यादव, सुश्री एकता ठाकुर, छत्तीसगढ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कोको पाढ़ी, गुजरात प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विश्वनाथसिंह बघेला, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती पराग शर्मा, आनंद जाट, जयेश गुरनानी भी मुख्य रूप से बैैठक में मौजूद थे। उक्त जानकारी अलीराजपुर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई ने दी। उनके साथ धमसिंह चौहान जितेंद्र देवडा निलेश चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |