Thursday, 28 ,March 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

चूल देखने पहुँची भीड़ को नियंत्रित नही कर पाई पुलिस, दो पक्ष आपस मे भिड़े | भगोरिया पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया, मेले में उमड़ी भीड़ | नगर परिषद ने किया मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत | रथ यात्रा का ग्राम में हुआ आगमन | ठेकेदार की लापरवाही के चलते आए दिन हो रहे हादसे | श्रीमती चौहान का किया स्वागत | ड्रोन केमरे से भगोरिया पर्व पर पुलिस की रहेगी नजर, शांति समिति बैठक में लिया निर्णय | लोक पर्व भगोरिया में शांति, सुरक्षा और सावधानी के लिए थाना प्रभारी ने दी समझाइश | गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हुआ यज्ञ | नरेंद्र मोदी विचार मंच विधि प्रकोष्ठ पदाधिकारीयो की नियुक्ति एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन | क्षेत्र में शराब माफियाओं के बढ़ता आतंक, अवैध शराब पकड़ रहे है लेकिन उससे जुड़े माफियायो के हौसले बुलंद | फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या | अंतर्राज्यीय पत्रकार महासम्मेलन में एक हज़ार पत्रकार साथी हुए सम्मानित | विधायक सेना पटेल द्वारा करोड़ों के लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न | भगोरिया होली का त्यौहार करने आ रहे ग्रामीणों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त | एक नजर इधर भी: कलेक्टर मैडम एक दौरा खवासा क्षेत्र में भी कर लो... | 6 गांव के राजपूत समाज की बैठक में समाज के प्रति लिए अहम निर्णय | लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 19 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 जून को आएगा रिजल्ट | नवांकुर संस्था की सोशल फाऊंडेशन की बैठक का हुआ आयोजन | नवागत कलेक्टर ने भगोरिया क्षेत्र और छात्रावासों का किया निरीक्षण |

तिरंगा यात्रा के बाद एसडीएम कार्यालय पहुँचा छात्र संगठन
04, Apr 2022 1 year ago

image

खेल सामग्री भ्रष्टाचार को लेकर मैदान में उतरी एबीवीपी, चक्काजाम की दी चेतावनी, भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारी और नेताओं पर भी एफआईआर की मांग

माही की गूंज, पेटलावद।

        भाजपा के लिए आज का दिन मुश्किलों भरा रहा एक और कॉंग्रेस महंगाई और खेल सामग्री भ्रष्टाचार में प्रदर्शन कर रही थी वही दूसरी और भाजपा का सहयोगी माने जाने वाला छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थि परिषद ने भाजपा की मुसीबत और बड़ा दी। खेल सामग्री भ्रष्टाचार मामले में भारी किरकिरी झेल रही भाजपा सरकार के खिलाफ छात्र संगठन भी उतर गई। संगठन द्वारा निर्धारित तिरंगा यात्रा निकालने पेटलावद पहुँची एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुँच कर खेल सामग्री मामले में जम कर नारेबाज़ी करते हुए भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियो और नेताओं पर भी एफआईआर करने की। साथ ही दो दिन में कार्यवाही नही होने पर चक्काजाम करने की चेतावनी भी दी। 

        एबीवीपी की और से ज्ञापन देने आए प्रताप कटारा ने कहा कि, भ्रष्टाचार में शामिल मेघनगर और थांदला में बीआरसी और जनशिक्षकों  को निलंबित किया गया लेकिन उनका नाम एफआईआर में नही है। पेटलावद के बीआरसी सियाराम रायपुरिया को निलंबित तक नही किया, जबकि इस भ्रष्टाचार में नेताओं की साथ साठ-गांठ में डीपीसी और बीआरसी सहित जनशिक्षक भी शामिल थे लेकिन इन पर कार्रवाई नही की गई। प्रताप कटारा ने कहा कि, सरकारें स्कूलों व छात्रों के भविष्य के साथ खेलना बन्द करे और उनको अधिक से अधिक सुविधा और शासन की योजनाओं का लाभ देकर आगे बढ़ाए। एबीवीपी के छात्रों ने जल्द से जल्द सामग्री घोटाले में शामिल सभी अधिकारियों और नेताओं की नामजद एफआईआर की मांग करते हुए कहा कि ऐसा नही किया जाता तो आने वाले दिनों में छात्र संगठन बड़ी संख्या में सड़क पर उतर कर प्रदशन करेगे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |