माही की गूंज, थांदला।
गणगौर तीज पर महिलाओं ने गणगौर माता की विभिन्न स्थानों पर स्थापना कर महिलाओं ने व्रत रखें। मान्यता है कि, मां पार्वती ने विवाह पूर्व भगवान शिव को वर के रूप में चाहने की कामना हेतु यह व्रत रखा था, साथ ही इस पर्व की मान्यता है कि महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा हेतु यह व्रत करती है। अविवाहित कन्या भी अच्छे वर की कामना हेतु यह व्रत करती है। अंचल के कई स्थानों पर गणगौर माता की स्थापना की है। वही नगर के गली मोहल्ले स्थित चारभुजा नाथ मंदिर, होली चौक, जवाहर मार्ग पर भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने गणगौर माता के प्रतिक शिव-पार्वती की पूजा अर्चना की अपने सुहाग की रक्षा की कामना की।