माही की गूंज, थांदला।
नगर के में पहली बार संस्कृति रक्षा मंच द्वारा नारी शक्ति की वाहन रैली निकाली गई। हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा संवत 2079 पर आयोजित वाहन रैली में महिलाएं व युवतियां बड़ी संख्या में वाहनों पर भगवा ध्वज लहरा कर सिर पर केसरिया साफा बांधकर शामिल हुई। रैली में महिलाओं ने बुलेट, हिरो होंडा स्टाइलिश बाइक एक्टिवा व अन्य दो पहिया वाहन बड़ी कुशलता और अनुशासन पूर्वक चला कर नारी शक्ति का उदाहरण पेश किया। वाहन रैली नगर के प्राचीन हनुमान मंदिर बावड़ी से शुरू हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः बावड़ी मंदिर पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। वाहन रैली में आगे-आगे डीजे चल रहा था जिस पर राष्ट्रभक्ति नारी शक्ति से ओतप्रोत गीत चल रहे थे पीछे नारी शक्ति अपनी बाइक के ऊपर जय श्री राम, भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगाते हुए नारी शक्ति अपनी-अपनी वाहन से आगे बढ़ती चली जा रही थी। जगह-जगह लोगों ने नारी शक्ति रैली का फूलों से स्वागत किया गया।