Friday, 29 ,March 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

पेटलावद थाना क्षेत्र बना अवैध शराब की मंडी, लगातार अवैध शराब हो रही जप्त | वर्तमान विधायक व पूर्व विधायक का किया पुतला दहन | चूल देखने पहुँची भीड़ को नियंत्रित नही कर पाई पुलिस, दो पक्ष आपस मे भिड़े | भगोरिया पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया, मेले में उमड़ी भीड़ | नगर परिषद ने किया मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत | रथ यात्रा का ग्राम में हुआ आगमन | ठेकेदार की लापरवाही के चलते आए दिन हो रहे हादसे | श्रीमती चौहान का किया स्वागत | ड्रोन केमरे से भगोरिया पर्व पर पुलिस की रहेगी नजर, शांति समिति बैठक में लिया निर्णय | लोक पर्व भगोरिया में शांति, सुरक्षा और सावधानी के लिए थाना प्रभारी ने दी समझाइश | गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हुआ यज्ञ | नरेंद्र मोदी विचार मंच विधि प्रकोष्ठ पदाधिकारीयो की नियुक्ति एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन | क्षेत्र में शराब माफियाओं के बढ़ता आतंक, अवैध शराब पकड़ रहे है लेकिन उससे जुड़े माफियायो के हौसले बुलंद | फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या | अंतर्राज्यीय पत्रकार महासम्मेलन में एक हज़ार पत्रकार साथी हुए सम्मानित | विधायक सेना पटेल द्वारा करोड़ों के लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न | भगोरिया होली का त्यौहार करने आ रहे ग्रामीणों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त | एक नजर इधर भी: कलेक्टर मैडम एक दौरा खवासा क्षेत्र में भी कर लो... | 6 गांव के राजपूत समाज की बैठक में समाज के प्रति लिए अहम निर्णय | लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 19 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 जून को आएगा रिजल्ट |

घटिया खेल सामग्री मामले में इस थाने में हुआ मामला दर्ज
02, Apr 2022 1 year ago

image

क्या पर्दे के पीछे खेल करने वालो पर होगी करवाई, भाजपा को बदनाम करने वाले संगठन के नेताओं पर करवाई का दबाव बढ़ा

माही की गूंज, पेटलावद।

        घटिया खेल सामग्री मामले में अब नया मोड़ आया है। इस मामले में पेटलावद थाने में तीन फर्मों के विरुद्ध कायमी की गई है। बढ़ते दबाव के बीच प्रशासन ने सिर्फ सप्लाई करने वाली फर्मों के विरुद्ध शिकायत कर मामला दर्ज करवा दिया, लेकिन सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों पर फिलहाल कोई कायमी नही हुई है न ही पर्दे के पीछे खेल खेलने वाले भाजपा के उन नेताओ के नाम है जो इस सप्लाई के खेल से सीधे जुड़े हैं और उनके कारण भाजपा को भारी बदनामी उठानी पड़ी है। मामला दर्ज होने के बाद भाजपा संगठन पर ऐसे नेताओं पर कार्रवाई करने का दबाव भी बढ़ गया है जिनके कारण भाजपा की भारी बदनामी हुई है। फिलहाल पुलिस थाने में तीन फर्मों अणू सप्लायर्स बामनिया, राज श्री स्टेशनरी पेटलावद और नाकोड़ा स्टेशनरी पेटलावद के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 511 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिले से ब्लैकलिस्टेट अन्य फर्मों के नाम भी इस मामले में जोड़े जा सकते हैं या इनके विरुद्ध सबंधित थाने में प्रकरण दर्ज हो सकता है। 

        थाना प्रभारी संजय रावत ने बताया कि, जो दस्तावेज प्रशासन की और से दिए गए थे उसके आधार पर मामला दर्ज हुआ है। आगे पुलिस जॉच में जो तथ्य निकल कर आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |