Friday, 29 ,March 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

चूल देखने पहुँची भीड़ को नियंत्रित नही कर पाई पुलिस, दो पक्ष आपस मे भिड़े | भगोरिया पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया, मेले में उमड़ी भीड़ | नगर परिषद ने किया मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत | रथ यात्रा का ग्राम में हुआ आगमन | ठेकेदार की लापरवाही के चलते आए दिन हो रहे हादसे | श्रीमती चौहान का किया स्वागत | ड्रोन केमरे से भगोरिया पर्व पर पुलिस की रहेगी नजर, शांति समिति बैठक में लिया निर्णय | लोक पर्व भगोरिया में शांति, सुरक्षा और सावधानी के लिए थाना प्रभारी ने दी समझाइश | गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हुआ यज्ञ | नरेंद्र मोदी विचार मंच विधि प्रकोष्ठ पदाधिकारीयो की नियुक्ति एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन | क्षेत्र में शराब माफियाओं के बढ़ता आतंक, अवैध शराब पकड़ रहे है लेकिन उससे जुड़े माफियायो के हौसले बुलंद | फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या | अंतर्राज्यीय पत्रकार महासम्मेलन में एक हज़ार पत्रकार साथी हुए सम्मानित | विधायक सेना पटेल द्वारा करोड़ों के लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न | भगोरिया होली का त्यौहार करने आ रहे ग्रामीणों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त | एक नजर इधर भी: कलेक्टर मैडम एक दौरा खवासा क्षेत्र में भी कर लो... | 6 गांव के राजपूत समाज की बैठक में समाज के प्रति लिए अहम निर्णय | लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 19 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 जून को आएगा रिजल्ट | नवांकुर संस्था की सोशल फाऊंडेशन की बैठक का हुआ आयोजन | नवागत कलेक्टर ने भगोरिया क्षेत्र और छात्रावासों का किया निरीक्षण |

अंधे कत्ल का महज कुछ ही घंटो में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
02, Apr 2022 1 year ago

image


रिश्तों को तार-तार करने वाली कहानी आई सामने, आरोपी मौके पर देखता रहा पुलिस कार्रवाई
माही की गूंज, पेटलावद।
         बामनिया में हुई अंधे कत्ल की साजिश से महज कुछ ही घंटे पहले 30 मार्च की शाम को सुनीता व उसका पति कमलेश पिता रामा भूरिया (28) निवासी मुल्थानिया खाना खाकर बाहर खाट पर सो रहे थे। 31 मार्च की सुबह 5 बजे जब सुनीता ने बाहर जाकर देखा तो उसका पति कमलेश खाट पर नहीं था। उसकी मोटर सायकल भी वहां पर नहीं थी। आसपास तलाश करने पर कहीं कोई पता नहीं लगा। ढूंढते-ढूंढते खवासा रोड़ पर आ रहे थे तो ग्राम सातेर में बामनिया-खवासा रोड़ किनारे फरियादिया के पति कमलेश बेसुध पड़े थे। उसकी मोटर सायकल गिरी पड़ी थी। कमलेश के सिर से खुन निकल रहा था, जिससे कमलेश की मृत्यु हो गई। जिस पर थाना पेटलावद में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। 
घटना का पुलिस ने किया खुलासा 
        मामला संदेहास्पद लग रहा था। ऐसा लग रहा था कि हत्या की घटना को दुर्घटना का रूप दिया गया है। फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट डॉ. आरएस मुजाल्दा व टीम को घटनास्थल का निरीक्षण करने हेतु भेजा गया। निरीक्षण के दौरान मृतक के गले पर निशान व सिर पर आई चोट किसी औजार/पत्थर की लग रही थी। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया तो एक तरफ एक रस्सी भी पड़ी हुई थी। पुलिस टीम को शक हुआ कि यह मामला दुर्घटना का न होकर हत्या का ही है।  
        जब पीएम करवाया गया तो डॉक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु गला दबाने से दम घुटने के कारण होमिसाइडल होना लेख किया गया। शुरूआत से ही घटना संदिग्ध प्रतित हो रही थी, जिसमें हत्या कहीं ओर करना व उसके बाद घटनास्थल पर मृतक कमलेश के शव को फैंकना लग रहा था। मर्ग जांच में प्रथम दृष्टया मृतक कमलेश की हत्या अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर पर चोट पहुंचाकर व गला घोटकर हत्या करने से होना पाया गया। जिस पर थाना पेटलावद में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  
        निर्मम तरीके से की गई हत्या की सनसनीखेज घटना को देखते हुए एसपी आशुतोष गुप्ता ने संपूर्ण घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी पेटलावद सुश्री सोनु डावर के नेतृत्व में टीमें बनाकर संपूर्ण घटनाक्रम के खुलासे की जिम्मेदारी दी गई। 
        पुलिस टीमों द्वारा मृतक कमलेश की हत्या के खुलासे हेतु अपने विश्वसनीय मुखबीरों को लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में बारीकी से संर्चिग की गई। हत्या के कारण का पता लगाने हेतु पुलिस टीम द्वारा मृतक के परिवार के सदस्यो के विस्तृत कथन लिये गये। जिस समय लाश जहां पर मिली थी वहां पर पुलिस टीम ने यह अनुमान लगाया कि, एक व्यक्ति बबलु के हाव-भाव संदिग्ध लग रहे थे। पुलिस टीम को बबलु पर शक पहले से ही हो गया था। यह भी जानकारी प्राप्त हुई की मृतक के बड़े भाई कांतु की मृत्यु एक वर्ष पहले ही हुई थी, उसकी मृत्यु के बाद से ही उसकी मोटर सायकल बबलु चलाता था। बबलु वह मोटर सायकल से मृतक कमलेश के घर आया-जाया करता था। बार-बार आने से कमलेश की पत्नी सुनीता से बबलु की अच्छी दोस्ती हो गयी थी।
        पुलिस का शुरूआती शक ओर पूख्ता होने पर पुलिस टीम ने बबलु को पुलिस गिरफ्त में लेकर सख्ती से पुछताछ करने पर उसने सारा राज उगल दिया। उसने बताया कि, उसका मृतक कमलेश की पत्नी सुनीता के साथ अवैध संबंध था, जिस कारण बबलु व सुनीता मिलकर कमलेश को अपने रास्ते से हटाना चाहते थे। इसके लिए बबलु ने अपने दोस्त सुरसिंह व कैलाश के साथ मिलकर कमलेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के अनुसार बबलु व सुरसिंह दोनों रात में कमलेश के घर जाऐगें और उसकी हत्या कर देगें व लाश को इस तरीके से ठीकाने लगायेंगे कि उन पर किसी को शक न हो। उसके उपरांत कैलाश के घर जाकर छुप जाऐंगे।  
        30 मार्च की रात्री को योजना के मुताबिक बबलु ने कमलेश को बोला कि, वह रात को घर के बाहर जाकर सोए, रात में हमे कहीं काम करने जाना है। जिस पर कमलेश रात को अपने घर के बाहर खाट लगाकर सो गया। रात में आरोपी बबलु व सुरसिंह आये व अंधेरे का फायदा उठाकर एकमत होकर रस्सी से उसके गले को दबाकर गला घोटकर हत्या कर दी। फिर उन्होनें मिलकर मृतक कमलेश को उसकी मोटर सायकल पर बीच में बिठाकर ग्राम सातेर बामनिया-खवासा रोड़ किनारे पर ले जाकर फैंक दिया। उसके बात भी उनको लगा की अभी कमलेश में कुछ जान है तो उन्होने कमलेश के सिर पर पत्थर व चाकुओं से वार किये। उसके बाद कैलाश के घर पर जाकर छुप गये। 
        सुनीता घर के अंदर ही सो रही थी। जब घटना को अंजाम दिया जा रहा था तो वह अपने बच्चो को अंदर ही सुलाए रखी, जिससे की वह उठ न जाये। सुबह-सुबह सुनीता अपने पड़ोसी भतीजे लुणा के घर जाकर बोली कि मेरा पति घर पर नहीं है वह कहीं चला गया है। उसके बाद भतीजे लुणा के साथ मिलकर आसपास तलाश करने लगी।
        आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त रस्सी, हत्या में प्रयुक्त चाकु एवं पत्थर, मृतक की मोटर सायकल, खुन लगे कपड़े जप्त किये। साथ ही आरोपी बबलु पिता मडिया भूरिया (35) निवासी मुल्थानिया, सुरसिंह पिता जीवणा भूरिया (35) निवासी मुल्थानिया, कैलाश पिता थावरिया डामोर (22) निवासी काजलिया, सुनीता पति कमलेश भूरिया निवासी मुल्थानिया को गिरफ्तार कर लिया है। 
        घटनाक्रम का खुलासा करने में एसडीओपी पेटलावद सुश्री सोनु डावर, थाना प्रभारी पेटलावद निरी. संजय रावत, एफएसएल अधिकारी आरएस मुजाल्दा, फिंगर प्रिंट दिनेश रावत, चौकी प्रभारी बामनिया उनि नरेश निनामा, उनि लोकेन्द्र चौधरी, उनि नीलीमा शर्मा, सउनि फतेसिंह, प्रआर शब्बीर, आर दंगल, आर अनिल, आर रवि डावर, आर विजय, आर प्रीतम, आरचा सुनिल, आर शिवभान एवं आर 98 मंगलेश पाटीदार, आर 552 महेश प्रजापति, आर 573 संदीप बघेल, आर 193 दीपक पटेल का योगदान रहा। उक्त सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को एसपी द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई।

जांच के दौरान पिला गमछा पहने आरोपी मौके पर जांच देखता रहा।





माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |