Tuesday, 16 ,April 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

थांदला माटी के संत 108 श्रीपुण्यसागरजी महाराज 19 वर्षों बाद करेंगें थांदला में मंगल प्रवेश, संघजनों में अपार उत्साह | ईद-उल-फितर की नमाज में उठे सैकड़ों हाथ, देश में अमन चैन, एकता व खुशहाली की मांगी दुआएं | ईदगाह से नमाज अदा कर मनाया ईद उल फितर का त्योहार, दिनभर चला दावतों का दौर | आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी | श्री सिद्धेश्वर रामायण मंडल ने किया गांव का नाम रोशन | नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ के भ्रत्य को अर्पित की श्रद्धांजलि | चुनरी यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत | रक्तदान कैंप का हुआ आयोजन | रुपए लेने वाले दो व्यक्तियों का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित, पुलिस कॉन्स्टेबल निलंबित | बस में मिली 1 करोड़ 28 लाख रुपए की नगदी एवं 22 किलो 365 ग्राम चांदी की सिल्ली | मानवता फिर हुई शर्मसार | आई गणगौर सखी देवा झालरिया आस्था का पर्व | दोहरे हत्याकाण्ड का में फरार सभी 14 आरोपियो की संपत्ति कुर्की हेतु की जाएगी कार्यवाही | नवीन शिक्षण सत्र के प्रथम दिन विद्यार्थियों को तिलक लगाकर किया स्वागत | श्रीसंघ ने कान गुरुदेव के उपकारों का याद करते हुए दी श्रद्धांजलि | बड़े हर्ष के साथ मनाई शीतला सप्तमी | रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया का किया स्वागत | धूमधाम से मनाया ईस्टर पर्व | शीतला सप्तमी मनाने के लिए प्रजापति समाज ने नगर में निकाला विशाल वरघोड़ा | पुलिस विभाग ने लाखों की अवैध शराब वाहन सहित की जप्त, वाहन चालक पुलिस को देख वाहन छोड़ भाग निकला |

महिला एवं बाल विकास विभाग पेटलावद का कारनामा, नियमों को ताक में रखकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को किया सेवानिवृत्त
02, Apr 2022 2 years ago

image

माही की गूंज, पेटलावद।

        मामला पेटलावद विकासखंड महिला एवं बाल विकास विभाग पेटलावद में ऐसा मामला सामने आया है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी मिलती है कि, वे किस प्रकार से कार्य कर रहे हैं। मामला विभाग के गांव छायनपाड़ा का है जहां एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को विभाग में उसकी सेवानिवृत्ति के 10 साल पहले ही जबरन कार्यमुक्त कर नई नियुक्ति हेतु निविदा जारी कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छायनपाड़ा कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पीरु शंभू भाभर को विभाग ने कथित रूप से 10 साल पहले ही जबरन सेवानिवृत्त कर दिया। पीरु बाई का आरोप है कि, सेवानिवृत्ति के पूर्व उसे विभागीय तौर पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई तथा उसे अंधेरे में रखते हुए सेवानिवृत्ति का सूचना पत्र कोई समय न देते थमा दिया गया।

कोई अवसर नहीं छोडा जबाब के लिए

        आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का आरोप है कि, अगर उसे अवसर दिया जाता तो वह अपनी उम्र संबंधी दस्तावेज समय रहते सक्षम अधिकारियों को प्रस्तुत करती,  दिनांक14 फरवरी 2022 को पत्र क्रमांक 22/2022 से सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया और दिनांक14 मार्च 2022 को आदेश को तामिल करवाया और दिनांक 16 मार्च 2022 को नई नियुक्ति का आदेश भी जारी कर दिया। जिससे श्रीमती पीरुबाई को अपील करने या शिकायत करने का अवसर भी नहीं दिया, श्रीमती पीरु ने यह भी बताया कि, महिला एवं बाल विकास संचालनालय के निर्देशों के अनुसार यदि पंचायत राज्य अधिनियम के तहत वर्षा 1990 से सेवार्थ 2006 तक पदस्थ महिलाओं को वोटर आईडी कार्ड आधार कार्ड या पांचवी आठवीं कि, हमको सूची नहीं होने पर 6 महीने पहले नोटिस देकर जिला चिकित्सालय अधिकारी द्वारा मेडिकल के आधार पर आयु निर्धारण किया जाना था। परंतु पिरुबाई को कोई अवसर ही नहीं दिया कि, वह दस्तावेज उपलब्ध करा सके या जिला चिकित्सालय में पदस्थ वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात कार्यकर्ता की उम्र निर्धारण संबंधी प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता था। लेकिन विभाग में संचालनालय के इन निर्देशों को ताक पर रखकर उसे गैर कानूनी ढंग से सेवा मुक्त कर दिया। पिरुबाई का आरोप है उसकी उम्र अभी 51 वर्ष है अर्थात उसके सेवाकाल के लगभग 10 वर्ष अभी बचे हुए हैं इसके पश्चात भी विभागीय अधिकारियों ने नई नियुक्ति हेतु विज्ञप्ति जारी कर दी जिसे नियमों का उल्लंघन हुआ है। ऐसे में उसके सामने अपनी आजीविका का प्रश्न खड़ा हो गया है, श्रीमती पीरुबाई के कथन अनुसार विभाग में नियुक्ति के नाम पर भारी भ्रष्टाचार चल रहा है और धंधा बना लिया है। जब से इशिता  मसानिया मैडम आई है तब से आज तक की सभी नियुक्तियों की अगर उच्च अधिकारियों द्वारा इमानदारी से जांच की जाए तो सभी नियुक्तियां फर्जी निकलेगी अनेक राज उजागर होगें। 

इनका कहना है

          इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी इशिता मसानिया ने बताया कि, किसी भी कर्मचारी की नियुक्ति के समय उसके द्वारा बताई गई जन्मतिथि के आधार पर ही सेवानिवृत्ति की तिथि तय हो जाती है और यह पूरी प्रक्रिया कंप्यूटराइज होकर एम आई एस सिस्टम में फीड है, हालांकि सेवानिवृत्ति की दिनांक से पहले उक्त कार्यकर्ता को सेवानिवृत्ति संबंधी सूचना पत्र भेज दिया गया था। परंतु इस बाबत उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और ना ही अपनी जन्म तारीख संबंधी दूसरे दस्तावेज प्रस्तुत किए अगर ऐसा होता तो मैं उच्चाधिकारियों को मामले में मार्गदर्शन हेतु लिखती।


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिरू भाभर।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |