Friday, 29 ,March 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

वर्तमान विधायक व पूर्व विधायक का किया पुतला दहन | चूल देखने पहुँची भीड़ को नियंत्रित नही कर पाई पुलिस, दो पक्ष आपस मे भिड़े | भगोरिया पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया, मेले में उमड़ी भीड़ | नगर परिषद ने किया मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत | रथ यात्रा का ग्राम में हुआ आगमन | ठेकेदार की लापरवाही के चलते आए दिन हो रहे हादसे | श्रीमती चौहान का किया स्वागत | ड्रोन केमरे से भगोरिया पर्व पर पुलिस की रहेगी नजर, शांति समिति बैठक में लिया निर्णय | लोक पर्व भगोरिया में शांति, सुरक्षा और सावधानी के लिए थाना प्रभारी ने दी समझाइश | गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हुआ यज्ञ | नरेंद्र मोदी विचार मंच विधि प्रकोष्ठ पदाधिकारीयो की नियुक्ति एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन | क्षेत्र में शराब माफियाओं के बढ़ता आतंक, अवैध शराब पकड़ रहे है लेकिन उससे जुड़े माफियायो के हौसले बुलंद | फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या | अंतर्राज्यीय पत्रकार महासम्मेलन में एक हज़ार पत्रकार साथी हुए सम्मानित | विधायक सेना पटेल द्वारा करोड़ों के लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न | भगोरिया होली का त्यौहार करने आ रहे ग्रामीणों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त | एक नजर इधर भी: कलेक्टर मैडम एक दौरा खवासा क्षेत्र में भी कर लो... | 6 गांव के राजपूत समाज की बैठक में समाज के प्रति लिए अहम निर्णय | लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 19 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 जून को आएगा रिजल्ट | नवांकुर संस्था की सोशल फाऊंडेशन की बैठक का हुआ आयोजन |

प्रातः कालीन संगीतमय, संकीर्तन प्रभात फेरी का होगा आयोजन
31, Mar 2022 1 year ago

image

माही की गूंज, थान्दला।

        यूवा रामायण मंडल द्वारा विगत 22 वर्षों से (दो वर्ष के कोरोना काल को छोड़कर) चैत्र नवरात्रि महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित प्रात: कालीन संगीतमय संकीर्तन प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। 23 वें वर्ष में हर्षोल्लास के साथ स्थानीय श्री बड़े रामजी मंदिर थांदला से वर्ष प्रतिपदा (गुढ़ी पढ़वा) 2 अप्रेल शनिवार से श्री रामनवमी 10 अप्रेल रविवार तक किया जा रहा हैं।

        यूवा रामायण मंडल के धवल अरोरा एवं विपुल आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रभात फेरी प्रतिदिन प्रात: साढ़े 5 बजे से श्री बड़े रामजी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के पश्चात पुन: श्री बड़े रामजी मंदिर पर विराम लेगी। जहाँ आरती के पश्चात नीम के पत्तों का शरबत प्रसाद के रुप में वितरण किया जाएगा। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस 2 अप्रेल शनिवार को स्थानीय मठवाला कुआं स्थित श्री अम्बे माता मंदिर पर प्रभात फेरी के पहुँचने पर सामुहिक रूप से महाआरती की जाएगी। भक्त श्री मलूकदासजी रामायण मंडल थांदला एवं यूवा रामायण मंडल थांदला ने नगर की समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध हैं कि, उक्त आयोजित प्रभात फेरी में अधिक से अधिक की संख्या में सम्मिलित होकर धर्म लाभ ले।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |