Friday, 19 ,April 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही, जिले के 15 निजी स्कूलों पर 2-2 लाख रु. का जुर्माना अधिरोपित | बमनाला में दिलाई गई मतदान करने की शपथ | थांदला माटी के संत 108 श्रीपुण्यसागरजी महाराज 19 वर्षों बाद करेंगें थांदला में मंगल प्रवेश, संघजनों में अपार उत्साह | ईद-उल-फितर की नमाज में उठे सैकड़ों हाथ, देश में अमन चैन, एकता व खुशहाली की मांगी दुआएं | ईदगाह से नमाज अदा कर मनाया ईद उल फितर का त्योहार, दिनभर चला दावतों का दौर | आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी | श्री सिद्धेश्वर रामायण मंडल ने किया गांव का नाम रोशन | नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ के भ्रत्य को अर्पित की श्रद्धांजलि | चुनरी यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत | रक्तदान कैंप का हुआ आयोजन | रुपए लेने वाले दो व्यक्तियों का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित, पुलिस कॉन्स्टेबल निलंबित | बस में मिली 1 करोड़ 28 लाख रुपए की नगदी एवं 22 किलो 365 ग्राम चांदी की सिल्ली | मानवता फिर हुई शर्मसार | आई गणगौर सखी देवा झालरिया आस्था का पर्व | दोहरे हत्याकाण्ड का में फरार सभी 14 आरोपियो की संपत्ति कुर्की हेतु की जाएगी कार्यवाही | नवीन शिक्षण सत्र के प्रथम दिन विद्यार्थियों को तिलक लगाकर किया स्वागत | श्रीसंघ ने कान गुरुदेव के उपकारों का याद करते हुए दी श्रद्धांजलि | बड़े हर्ष के साथ मनाई शीतला सप्तमी | रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया का किया स्वागत | धूमधाम से मनाया ईस्टर पर्व |

राज्य पुरातत्व द्वारा संरक्षित भक्त मलूकदास की प्राचीन बावडी के जीर्णोद्धार हेतू 19 लाख रुपए स्वीकृत
25, Mar 2022 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

        राज्य पुरातत्व धरोहर संरक्षण के अंतर्गत संरक्षित प्राचीन भक्त मलूकदास की बावडी (हनुमान अष्ट मन्दिर) के जीर्णोद्धार व संरक्षण हेतू राज्य शासन ने 19 लाख रूपये की स्वीकृति देते हूए कार्यादेश जारी किया गया है। बुधवार को पुरातत्व विभाग के इंजीनियर व जानकारों की टिम नें बावडी के सरंक्षण व जीर्णोद्धार के कार्य का प्रारम्भ किये जाने हेतू निरिक्षण किया। सम्पूर्ण कार्य तीन माह की अवधि में पूर्ण किया जावेंगा। प्रारम्भिक तौर पर जो वर्तमान में प्राचीन स्ट्रक्चर मौजूद है, उसका सरंक्षण करने हेतू दिवारों पर मसाला चढाना, जीर्ण शीर्ण पत्थरों को बदलना तथा प्राचीन बावडी के मूल स्वरूप को संरक्षित करने का कार्य किया जावेंगा।

        न्यास के अध्यक्ष अशोक अरोरा ने जानकारी देते हूए बताया कि, पुरातत्व विभाग से किये गये सतत पत्र व्यवहार पर उक्त स्वीकृति प्रारम्भिक तौर दी गई है। गत दिनों पुरातत्व विभाग के तकनीकि इंजीनियर व वास्तु शिल्पी की टिम ने बावडी का पृथक-पृथक निरिक्षण किया था। जिनके व्दारा आगामी दिनों में बावडी के मूल स्वरूप को लौटानें के साथ-साथ आस पास रमणीय स्थल के रूप में उघान निर्माण प्राचीन मूर्तियों को सरंक्षण प्रदान करने पथ निर्माण सहीत विभिन्न कार्यो के प्राकल्लन बनाने की स्वीकृति दी है। प्रारम्भिक तौर पर बावडी को आंतरिक व बाहरी तौर पर क्षतिग्रस्त होने से रोकने तथा दिवारों को संरक्षित करने हेतू कार्य स्वीकृति हुई है।

        उक्त स्वीकृति पर संस्थापक न्यासी मंहत नारायणदास महाराज, विटठल शर्मा, विश्वास सोनी, तुलसीराम मेहते, दिलीप पंचाल, महेश नागर ने शासन का आभार ज्ञापित किया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |