Wednesday, 17 ,April 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

थांदला माटी के संत 108 श्रीपुण्यसागरजी महाराज 19 वर्षों बाद करेंगें थांदला में मंगल प्रवेश, संघजनों में अपार उत्साह | ईद-उल-फितर की नमाज में उठे सैकड़ों हाथ, देश में अमन चैन, एकता व खुशहाली की मांगी दुआएं | ईदगाह से नमाज अदा कर मनाया ईद उल फितर का त्योहार, दिनभर चला दावतों का दौर | आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी | श्री सिद्धेश्वर रामायण मंडल ने किया गांव का नाम रोशन | नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ के भ्रत्य को अर्पित की श्रद्धांजलि | चुनरी यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत | रक्तदान कैंप का हुआ आयोजन | रुपए लेने वाले दो व्यक्तियों का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित, पुलिस कॉन्स्टेबल निलंबित | बस में मिली 1 करोड़ 28 लाख रुपए की नगदी एवं 22 किलो 365 ग्राम चांदी की सिल्ली | मानवता फिर हुई शर्मसार | आई गणगौर सखी देवा झालरिया आस्था का पर्व | दोहरे हत्याकाण्ड का में फरार सभी 14 आरोपियो की संपत्ति कुर्की हेतु की जाएगी कार्यवाही | नवीन शिक्षण सत्र के प्रथम दिन विद्यार्थियों को तिलक लगाकर किया स्वागत | श्रीसंघ ने कान गुरुदेव के उपकारों का याद करते हुए दी श्रद्धांजलि | बड़े हर्ष के साथ मनाई शीतला सप्तमी | रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया का किया स्वागत | धूमधाम से मनाया ईस्टर पर्व | शीतला सप्तमी मनाने के लिए प्रजापति समाज ने नगर में निकाला विशाल वरघोड़ा | पुलिस विभाग ने लाखों की अवैध शराब वाहन सहित की जप्त, वाहन चालक पुलिस को देख वाहन छोड़ भाग निकला |

प्रोकलेन मशीन से कटा बालक का पैर, बखतपुरा में हुआ हादसा
Report By: गजेंद्र चौहान 20, Mar 2022 2 years ago

image

माही की गूंज, पारा। 

        पारा-झाबुआ मार्ग पर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर 19 मार्च की दोपहर बीच सड़क पर भयानक हादसा हो गया। ट्राले पर लोडेड नई प्रोकलेन मशीन ट्राले से नीचे गिर कर पलटी खा गई, बेल्ट टूटने से प्रोकलेन मशीन गिरी। मशीन पारा के एक व्यापारी ने खरीदी थी व कंपनी द्वारा ट्राले से इसकी डिलेवरी होना थी। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर एक बाइक चालक व पीछे बैठा बालक दोनों बाइक पर सवार होकर खड़े थे कि, मशीन के गिरते ही उसकी चपेट में आ गए। मशीन पलटने से बालक हरीश पिता उडेसिंह बरिया निवासी ग्राम वाडलीपाड़ा का मशीन में पैर दबने से गुटने के नीचे का अंग कटकर मशीन के नीचे दब गया घटना। घटना की सुचना लोगो ने तत्काल पारा पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व हरीश को पारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, प्राथमिक उपचार के बाद बालक को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

ओर लोग भी आते चपेट में

        घटना स्थल से लगी किराना व अनाज व्यापारी की दुकानें बंद थी, अगर दुकानें खुली होती इस स्थान पर छोटे-बड़े वाहन व दुकानों पर लोगो कि भीड़ लगी रहती जो घटना का शिकार हो जाते।

घटना के दौरान लगा जाम

        हादसा होने के कुछ देर पश्चात् सड़क जाम लगा रहा। पारा-झाबुआ मार्ग पर दिन भर में सैकड़ों वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। रास्ता जाम होने से ट्राफिक व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गई। पारा पुलिस ने व्यवस्था को संभाल कर ट्राफिक सुचारू रूप से चालू किया।

मशीन को उठाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

        घटना के बाद मशीन को सीधा करने के लिए दो जेसीबी मशीन का सहारा लेना पड़ा। जेसीबी की तमाम कोशिशों के नाकाम होने के बाद प्रोकलेन भी बीच सड़क पर कई घंटो तक पड़ी रही। रात के समय में क्रेन द्वारा प्रोकलेन को सीधा किया गया पश्चात् पारा पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया। पारा पुलिस ने ट्राले व मशीन को जप्त कर लिया है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |