Friday, 19 ,April 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बमनाला में दिलाई गई मतदान करने की शपथ | थांदला माटी के संत 108 श्रीपुण्यसागरजी महाराज 19 वर्षों बाद करेंगें थांदला में मंगल प्रवेश, संघजनों में अपार उत्साह | ईद-उल-फितर की नमाज में उठे सैकड़ों हाथ, देश में अमन चैन, एकता व खुशहाली की मांगी दुआएं | ईदगाह से नमाज अदा कर मनाया ईद उल फितर का त्योहार, दिनभर चला दावतों का दौर | आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी | श्री सिद्धेश्वर रामायण मंडल ने किया गांव का नाम रोशन | नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ के भ्रत्य को अर्पित की श्रद्धांजलि | चुनरी यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत | रक्तदान कैंप का हुआ आयोजन | रुपए लेने वाले दो व्यक्तियों का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित, पुलिस कॉन्स्टेबल निलंबित | बस में मिली 1 करोड़ 28 लाख रुपए की नगदी एवं 22 किलो 365 ग्राम चांदी की सिल्ली | मानवता फिर हुई शर्मसार | आई गणगौर सखी देवा झालरिया आस्था का पर्व | दोहरे हत्याकाण्ड का में फरार सभी 14 आरोपियो की संपत्ति कुर्की हेतु की जाएगी कार्यवाही | नवीन शिक्षण सत्र के प्रथम दिन विद्यार्थियों को तिलक लगाकर किया स्वागत | श्रीसंघ ने कान गुरुदेव के उपकारों का याद करते हुए दी श्रद्धांजलि | बड़े हर्ष के साथ मनाई शीतला सप्तमी | रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया का किया स्वागत | धूमधाम से मनाया ईस्टर पर्व | शीतला सप्तमी मनाने के लिए प्रजापति समाज ने नगर में निकाला विशाल वरघोड़ा |

भगोरिया पर्व पर भाजपा नेताओ ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए आदिवासी समाज की भावनाओ को आहत किया- विधायक भूरिया
17, Mar 2022 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

        भगोरिया पर्व पर मुख्यमंत्री के रोड शो से लोग परेशान हो गए वही व्यापारीयो के धंधे चैपट हुए, जिससे व्यापारीयो भारी नुकसान सहना पडा। आदिवासी समाज का मुख्य पर्व, राजनैतिक महत्वाकांक्षाओ की भेट चढा दिया गया। क्षैत्र का आदिवासी समाज पर्वो के नाम पर राजनीति करने वालो को कभी माफ नही करेगा। 

        उक्त आरोप विधायक वीरसिह भूरीया ने स्थानीय विश्राम गृह पर मीडीया से चर्चा कर लगाए। भूरीया ने कहा कि, दो वर्ष बाद लोगो को भगोरिया मनाने का अवसर मिला था जिसे भाजपा के गुटो ने अपने वर्चस्व की लडाई बनाकर लोगो के उत्साह पर पानी फेर दिया। प्रशासनिक मशीनरी का दुरूपयोग कर चदांखोरो व सूदखोरो ने बडे-बडे होर्डिग्स लगाए, यही पैसा उन गरीब छोटे दुकानदारो को देना था जिनका व्यवसाय मुख्यमंत्री के रोड शो के कारण बर्बाद हुआ। मुख्यमंत्री के दौरे के दो दिन पूर्व से ही हाथ ठेला व्यवसाइयों, सब्जीवालो और अन्य दुकानदारो को परेशान किया गया, रोड खाली कराने के नाम पर दुकाने नही लगाने दी गई, लोगो कोे अपने घरो के आगे बाईक तक खडी नही करने दी गई। नगर के चारो तरफ के रोड बंद कर दिये गये, लागो को 2 किमी दूर पैदल चल कर नगर मे आना पडा। झूले-चकरी, खिलौने वाले जैसे छोटे दुकानदार त्योहार पर कमाई की आस मे आये थे उन्हे दुकाने भी नही लगाने दी गई। पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री के दौरे से आमजनो व व्यापारीयो मे काफी आक्रेाष व्याप्त है। 

        भूरीया ने भाजपा को आडे हाथो लेते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री जनजातीय विभाग मे फेले भ्रष्टाचार पर क्यो नही बाले? मुख्यमंत्री पर्व पर आदिवासी समाज के बीच आए थे लेकिन जनजातीय समाज के लिये कोई बात नही की! मुख्यमंत्री ने नगर परिषद को भ्रष्टाचार करने के लिये एक करोड और दे दिये। त्योहारो पर इस तरह की राजनीति का कांग्रेस पार्टी घोर विरोध करती है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |