Friday, 29 ,March 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

चूल देखने पहुँची भीड़ को नियंत्रित नही कर पाई पुलिस, दो पक्ष आपस मे भिड़े | भगोरिया पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया, मेले में उमड़ी भीड़ | नगर परिषद ने किया मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत | रथ यात्रा का ग्राम में हुआ आगमन | ठेकेदार की लापरवाही के चलते आए दिन हो रहे हादसे | श्रीमती चौहान का किया स्वागत | ड्रोन केमरे से भगोरिया पर्व पर पुलिस की रहेगी नजर, शांति समिति बैठक में लिया निर्णय | लोक पर्व भगोरिया में शांति, सुरक्षा और सावधानी के लिए थाना प्रभारी ने दी समझाइश | गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हुआ यज्ञ | नरेंद्र मोदी विचार मंच विधि प्रकोष्ठ पदाधिकारीयो की नियुक्ति एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन | क्षेत्र में शराब माफियाओं के बढ़ता आतंक, अवैध शराब पकड़ रहे है लेकिन उससे जुड़े माफियायो के हौसले बुलंद | फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या | अंतर्राज्यीय पत्रकार महासम्मेलन में एक हज़ार पत्रकार साथी हुए सम्मानित | विधायक सेना पटेल द्वारा करोड़ों के लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न | भगोरिया होली का त्यौहार करने आ रहे ग्रामीणों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त | एक नजर इधर भी: कलेक्टर मैडम एक दौरा खवासा क्षेत्र में भी कर लो... | 6 गांव के राजपूत समाज की बैठक में समाज के प्रति लिए अहम निर्णय | लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 19 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 जून को आएगा रिजल्ट | नवांकुर संस्था की सोशल फाऊंडेशन की बैठक का हुआ आयोजन | नवागत कलेक्टर ने भगोरिया क्षेत्र और छात्रावासों का किया निरीक्षण |

भगोरिया पर्व पर कांग्रेस ने निकाली गैर
15, Mar 2022 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

        आदिवासी संस्कृति का लोकपर्व भगोरिया हर्ष और उल्लास के साथ कांग्रेस पार्टी द्वारा मनाते हुए गैर थांदला नगर में निकाली गई। गैर का नेतृत्व विधायक वीरसिंह भूरिया द्वारा करते हुए आगे-आगे ढोल, मांदल की थाप पर कांग्रेस कार्यकर्ता आनंद, उल्लास के साथ जमकर थिरक रहे थे। गैर, मार्केटिंग सोसायटी से नगर के विभिन्न क्षेत्र से होकर निकाली गई। तत्पश्चात सुतरेटी चौराहा पर गैर का समापन किया गया। 

        इस अवसर पर विधायक वीरसिंह भूरिया ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता को लोकपर्व भगोरिया एवं होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, हर्ष और उल्लास का यह पर्व हमें हमारे जीवन के रंगों को आनंदित करने वाला त्यौहार है। आपसी मनमुटाव दुर कर हम प्रेम के रंग से दूसरों के जीवन में खुशियों का रंग भरने का यह महापर्व है। इस अवसर पर ब्लॉक व जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, युवा नेता जसवंत भाबोर, युकां अध्यक्ष राजेश गेंदाल डामोर, कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत, पूर्व जनपद अध्यक्ष चैनसिंह डामोर, पूर्व पार्षद अक्षय भट्ट, पार्षदगण आनंद चौहान, काऊ जैन, कादर शेख, कमालुद्दीन शेख, युवा नेता सुधीर भाबोर, युकां विधानसभा अध्यक्ष रूसमाल मैंड़ा, सचिव मसूल भूरिया,कालूसिंग नलवाया, पारसिंग डिंडोर, वरिष्ठ नेता रमेश भटेवरा, सरपंचगण जयसिंह वसुनिया, दीपक बिलवाल, माजू डामोर, रालू वसूनिया, हवा खड़िया, देवा डामोर, शंकर डामोर, चतरू खोखर, रमेश अड़, दिलीप भूरिया, शहादत खान, मोइनुद्दीन खान, एनएसयूआई अध्यक्ष सुनील चरपोटा, चिरंजीवी डोडियार, शम्भूसिंग डामोर, ओमप्रकाश कटारा आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता गैर में उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |