Thursday, 25 ,April 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकाली शोभा यात्रा | भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर चतुर्विद संघ ने प्रभातफेरी निकाल कर दिया सत्य अहिंसा का संदेश | एक कदम स्वच्छता अभियान की तहत सैफुद्दीन भाई का ऐलान | सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया प्रतियोगिता में भाग | बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा फिजुल खर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर सेन समाज के सामुहिक विवाह सम्मेलन का हुआ आयोजन | कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही, जिले के 15 निजी स्कूलों पर 2-2 लाख रु. का जुर्माना अधिरोपित | बमनाला में दिलाई गई मतदान करने की शपथ | थांदला माटी के संत 108 श्रीपुण्यसागरजी महाराज 19 वर्षों बाद करेंगें थांदला में मंगल प्रवेश, संघजनों में अपार उत्साह | ईद-उल-फितर की नमाज में उठे सैकड़ों हाथ, देश में अमन चैन, एकता व खुशहाली की मांगी दुआएं | ईदगाह से नमाज अदा कर मनाया ईद उल फितर का त्योहार, दिनभर चला दावतों का दौर | आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी | श्री सिद्धेश्वर रामायण मंडल ने किया गांव का नाम रोशन | नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ के भ्रत्य को अर्पित की श्रद्धांजलि | चुनरी यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत | रक्तदान कैंप का हुआ आयोजन | रुपए लेने वाले दो व्यक्तियों का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित, पुलिस कॉन्स्टेबल निलंबित | बस में मिली 1 करोड़ 28 लाख रुपए की नगदी एवं 22 किलो 365 ग्राम चांदी की सिल्ली | मानवता फिर हुई शर्मसार | आई गणगौर सखी देवा झालरिया आस्था का पर्व | दोहरे हत्याकाण्ड का में फरार सभी 14 आरोपियो की संपत्ति कुर्की हेतु की जाएगी कार्यवाही |

शासकीय कर्मचारी-अधिकारियों ने किया पौधरोपण
03, Mar 2022 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

        जनभागीदारी के माध्यम से एक महाअभियान के रूप में शासकीय विभागो, नागरिकों, समुदायों तथा स्वैच्छिक संगठन के सहयोग से 1 मार्च से 5 मार्च तक वृहद स्तर पर पौधरोपण महाअभियान चलाया जा रहा है। पौधरोपण कार्यक्रम के तहत स्थानीय मुक्तिधाम पर नगर परिषद द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में जिलाधीश सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी अनिल भाना, एसडीओपी एमएस गवली, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, सीएमओ भारत सिंह टाक, नायब तहसीलदार, जनसंपर्क अधिकारी थांदला, भाजपा मंडल महामंत्री सुनील पंदा द्वारा पौधरोपण किया गया। 

        कार्यक्रम में संयुक्त रुप से कलेक्टर एवं एसपी ने कहा कि, हर व्यक्ति 5/5 पौधे आवश्यक रूप से लगाएं एवं आज यह कसम खाएं कि आने वाले 5 वर्षों तक इसे जीवित रखकर परिवार की तरह देखभाल करेंगे। 

        कार्यक़म में नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि, जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है। 

        इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एमएस गवली व थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने कहा कि, वर्तमान में देश में प्रदूषण बहुत ज्यादा है और इससे मानव जीवन को खतरा है। प्रदूषण से बचने के लिए एकमात्र उपाय पौधरोपण है। आओ हम आज सभी मिलकर पौधारोपण करें नगर वासियों से अपील है कि प्रत्येक व्यक्ति 5/5 पौधे लगाए। कार्यक़म मे पुलिस स्टाफ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |