Saturday, 20 ,April 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा फिजुल खर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर सेन समाज के सामुहिक विवाह सम्मेलन का हुआ आयोजन | कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही, जिले के 15 निजी स्कूलों पर 2-2 लाख रु. का जुर्माना अधिरोपित | बमनाला में दिलाई गई मतदान करने की शपथ | थांदला माटी के संत 108 श्रीपुण्यसागरजी महाराज 19 वर्षों बाद करेंगें थांदला में मंगल प्रवेश, संघजनों में अपार उत्साह | ईद-उल-फितर की नमाज में उठे सैकड़ों हाथ, देश में अमन चैन, एकता व खुशहाली की मांगी दुआएं | ईदगाह से नमाज अदा कर मनाया ईद उल फितर का त्योहार, दिनभर चला दावतों का दौर | आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी | श्री सिद्धेश्वर रामायण मंडल ने किया गांव का नाम रोशन | नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ के भ्रत्य को अर्पित की श्रद्धांजलि | चुनरी यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत | रक्तदान कैंप का हुआ आयोजन | रुपए लेने वाले दो व्यक्तियों का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित, पुलिस कॉन्स्टेबल निलंबित | बस में मिली 1 करोड़ 28 लाख रुपए की नगदी एवं 22 किलो 365 ग्राम चांदी की सिल्ली | मानवता फिर हुई शर्मसार | आई गणगौर सखी देवा झालरिया आस्था का पर्व | दोहरे हत्याकाण्ड का में फरार सभी 14 आरोपियो की संपत्ति कुर्की हेतु की जाएगी कार्यवाही | नवीन शिक्षण सत्र के प्रथम दिन विद्यार्थियों को तिलक लगाकर किया स्वागत | श्रीसंघ ने कान गुरुदेव के उपकारों का याद करते हुए दी श्रद्धांजलि | बड़े हर्ष के साथ मनाई शीतला सप्तमी | रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया का किया स्वागत |

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध मे फंसा छात्र, परेशान परिवार ने सीएम हेल्पलाइन पर लगाई मदद की गुहार
26, Feb 2022 2 years ago

image

मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन ने बातचीत कर दिया आश्वासन

माही की गूंज, पेटलावद/जामली।

        विकास खण्ड के छोटे से ग्राम जामली से एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गया युवक जयेश अम्बालाल भटेवरा रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में फस गया, जिससे युवक अपने देश नही लौट पा रहा है। परेशान परिवारजनों ने सीएम हेल्पलाइन पर गुहार लगाकर मध्यप्रदेश सरकार से मदद मांगी है और यूक्रेन में फंसे जयेश को सकुशल देश लाने की मांग की है। युवक विगत 5 वर्षों से यूक्रेन में पढ़ाई करने गया हुआ है जहाँ युद्ध के हालत के कारण यूक्रेन में ही फस गया हैं। फिलहाल जयेश की परिवार से लगातार बातचीत हो रही है और वो सुरक्षित भी है।

        माही की गूंज ने भी जयेश से चर्चा कर उसके और यूक्रेन के हालात जाने। जयेश ने बताया कि, वो सुरक्षित है उसके साथ लगभग 500 भारतीय छात्र फसे हुए है जिसमे से 30 से 35 फीसदी मध्यप्रदेश के निवासी है। जयेश ने गूंज को बताया कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और झाबुआ ज़िला कलेक्टर ने संपर्क कर जल्द से जल्द यहां से सुरक्षित निकालने का आश्वासन दिया है।

बार्डर से दो हजार किलोमीटर दूर होने के कारण लग सकता है समय

        बातचीत में छात्र जयेश भटेवरा बताया कि, यूक्रेन में जिस स्थान पर है वह बार्डर से लगभग डेढ से दो हजार किलोमीटर दूर है जिससे यहां से निकलने में परेशानी हो रही है। क्योंकि कई रास्तों पर भारी बमबारी के कारण सड़क मार्ग पूरी तरह प्रभावित हो गया है। जयेश ने बताया वो सुरक्षित है और लगातार परिवार व प्रशासन के संपर्क में है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द सरकार हमे यहां से निकाल लेगी।

यूक्रेन के हालत की ताजा तस्वीरें-





माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |