Friday, 19 ,April 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

थांदला माटी के संत 108 श्रीपुण्यसागरजी महाराज 19 वर्षों बाद करेंगें थांदला में मंगल प्रवेश, संघजनों में अपार उत्साह | ईद-उल-फितर की नमाज में उठे सैकड़ों हाथ, देश में अमन चैन, एकता व खुशहाली की मांगी दुआएं | ईदगाह से नमाज अदा कर मनाया ईद उल फितर का त्योहार, दिनभर चला दावतों का दौर | आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी | श्री सिद्धेश्वर रामायण मंडल ने किया गांव का नाम रोशन | नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ के भ्रत्य को अर्पित की श्रद्धांजलि | चुनरी यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत | रक्तदान कैंप का हुआ आयोजन | रुपए लेने वाले दो व्यक्तियों का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित, पुलिस कॉन्स्टेबल निलंबित | बस में मिली 1 करोड़ 28 लाख रुपए की नगदी एवं 22 किलो 365 ग्राम चांदी की सिल्ली | मानवता फिर हुई शर्मसार | आई गणगौर सखी देवा झालरिया आस्था का पर्व | दोहरे हत्याकाण्ड का में फरार सभी 14 आरोपियो की संपत्ति कुर्की हेतु की जाएगी कार्यवाही | नवीन शिक्षण सत्र के प्रथम दिन विद्यार्थियों को तिलक लगाकर किया स्वागत | श्रीसंघ ने कान गुरुदेव के उपकारों का याद करते हुए दी श्रद्धांजलि | बड़े हर्ष के साथ मनाई शीतला सप्तमी | रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया का किया स्वागत | धूमधाम से मनाया ईस्टर पर्व | शीतला सप्तमी मनाने के लिए प्रजापति समाज ने नगर में निकाला विशाल वरघोड़ा | पुलिस विभाग ने लाखों की अवैध शराब वाहन सहित की जप्त, वाहन चालक पुलिस को देख वाहन छोड़ भाग निकला |

एकलव्य स्कूल में राज्यपाल के सामने झलका छात्रों का दर्द
Report By: राकेश गेहलोत 25, Feb 2022 2 years ago

image

घटिया खाने और अव्यवस्था की शिकायत की, सांसद डामोर ने दबाई बच्चों की आवाज़, मीडिया के सवालों से फिर भागे सांसद

विवादित प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद की संस्था में राज्यपाल को लेजाने पर प्रशासन की हुई भारी किरकिरी

माही की गूंज, पेटलावद।

        झाबुआ-अलीराजपुर जिले के तीन दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश के राज्यपाल को पिछले दो दिन से प्रशासन व नेता जिले में विकास की हरियाली का चश्मा पहना कर दिखाने में कामयाब रहे थे। लेकिन सबसे चर्चित पेटलावद विकास खण्ड में आते ही राज्यपाल के सामने जिले की  हकीकत सामने आ गई। पहले से तय कार्यक्रम में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बच्चों से चर्चा करने के राज्यपाल पहुँचे थे। पूरा कार्यक्रम प्रशासन के द्वारा जमाई झांकी मंडप के अनुसार ही चल रहा था कि, संस्था के प्राचार्य अपने उद्बोधन शुरू करते हुए संस्था की व्यवस्था का बखान करने में जुट गए जो कि हकीकत से कोसो दूर था। संस्था में व्यवस्था के नाम पर भृम फैला रहे प्राचार्य की बाते सुन कर कार्यक्रम में बैठे संस्था के बच्चों का पारा भड़क गया और चलते कार्यक्रम के बीच संस्था के बच्चों ने संस्था में हो रही अव्यवस्था की पोल खोल दी। संस्था की छात्राओं ने खुलकर बताया कि, वो संस्था में किस प्रकार की अव्यवस्थाओ से गुजर रही है और घटिया क्वालटी का भोजन दिया जा रहा।

सांसद डामर ने बच्चों का दर्द सुनने की बजाए दबा दी आवज़, इतने दिन नींद नही खुली अब व्यवस्था सुधारने का दिया आश्वासन

        संस्था के छात्र-छात्राओं ने जैसे ही संस्था में हो रही अव्यवस्था के बारे के बोलना शुरू किया, मंच पर बैठे सांसद गुमानसिंह डामोर ने मंच से माइक अपने हाथों में लेकर छात्रोंओ को तीन से चार बार बैठने के बोला और बच्चों की आवाज़ को दबाकर खुद दो दिन बाद आकर समस्या का निराकरण करने का आश्वासन देकर मामले को दबा दिया। 

        एकलव्य शिक्षा परिसर के प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद पर कई प्रकार के गंभीर आरोप लगे हुए है, जिसमे महिला के साथ छेड़खानी का मामला भी है। उनकी पचासों शिकायते जांच के नाम पर दब गई, लेकिन वर्षो से जमे प्राचार्य का कुछ नही हुआ। समय-समय पर सांसद डामोर पर भी उनको सरंक्षण देने के गम्भीर आरोप लगते रहे हैं। राज्यपाल के सामने हुए मामले को दबाने वाले सांसद डामोर बहार आकर मीडिया के सवालों का जवाब तक नही दे पाए और धीरे से बिना जवाब दिए निकल गए।

मीडिया के सामने खुल कर बोले बच्चे, रोते हुए बताई अपनी पीड़ा

        यूं तो प्राचार्य प्रसाद अपनी संस्था में किसी को आने तक नही देते, किसी काम से कोई चला जाए और सवाल जवाब कर ले उसके नाम की रिपोर्ट करने पहुँच जाते हैं। विगत दिनों भी एकलव्य परिसर में वालबाउंड्री निर्माण को लेकर जनपद सीईओ के पास गए प्राचार्य प्रसाद ने सीईओ से बहस की बाद में अधिकारी के खिलाफ शिकायत लेकर थाने में पहुँच गए। इस माहौल में संस्था में पढ़ रहे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। प्राचार्य और अव्यवस्थाओ पर कोई आवाज़ उठाने के लिए आगे नही आता लेकिन आज जब संस्था में राज्यपाल के सामने खुद संस्था प्राचार्य अपना महिमामंडन कर रहे थे तो, आक्रोशित बच्चों ने आवाज़ बुलंद की। कार्यक्रम के बाद संस्था के छात्र-छात्राओं ने मीडिया के कैमरों के सामने अपना दर्द सुनाते हुए परिसर में चल रही अव्यवस्था की जानकारी दी। 

        छात्र-छात्राओं ने बताया कि, किस तरह से उनको घटिया भोजन दिया जा रहा है और देर रात तक भूखे रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जिसकी शिकायत के बाद भी कोई निराकरण नही किया गया। बच्चों ने गंभीर आरोप प्राचार्य पर लगाए है। मीडिया के सामने रोते हुए बच्चों ने अपना दर्द सुनाया।

प्रशासन की हुई भारी किरकिरी, जवाब देने से बचते रहे अधिकारी 

        राज्यपाल के दौरे के अंतिम दौर में अचानक हुए इस मामले के कारण प्रशासन को भारी किरकिरी का सामना करना पड़ा। जिस प्रकार से संस्था में बच्चे सामने आए उसके बाद कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी मीडिया का सामना करने से बचते रहे। 

        अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद जरूर कैमरे के सामने आए और उन्होंने कहा कि, वे छात्र-छात्राओ की समस्या को सुनेंगे और उसका निराकरण करने की बात कही है।

होस्टल अध्याक्षिका हुई निलंबित 

        राज्यपाल की रवानगी के बाद पूरा प्रशासनिक अमला जांच में जुटा था फिलहाल एकलव्य परिसर की होस्टल अध्याक्षिका दुर्गा गरवाल निलंबित की गई है। संस्था के प्राचार्य की जवाबदेही फिलहाल तय नही हुई है। प्राचार्य को बचाने का प्रयास किए जा रहे है। सामग्री खरीदी और भर्ती की जाँच हो तो कई नेताओं की पोल खुल जाएगी इसलिए मामला दबाया जा रहा है...!



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |