Friday, 29 ,March 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

पेटलावद थाना क्षेत्र बना अवैध शराब की मंडी, लगातार अवैध शराब हो रही जप्त | वर्तमान विधायक व पूर्व विधायक का किया पुतला दहन | चूल देखने पहुँची भीड़ को नियंत्रित नही कर पाई पुलिस, दो पक्ष आपस मे भिड़े | भगोरिया पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया, मेले में उमड़ी भीड़ | नगर परिषद ने किया मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत | रथ यात्रा का ग्राम में हुआ आगमन | ठेकेदार की लापरवाही के चलते आए दिन हो रहे हादसे | श्रीमती चौहान का किया स्वागत | ड्रोन केमरे से भगोरिया पर्व पर पुलिस की रहेगी नजर, शांति समिति बैठक में लिया निर्णय | लोक पर्व भगोरिया में शांति, सुरक्षा और सावधानी के लिए थाना प्रभारी ने दी समझाइश | गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हुआ यज्ञ | नरेंद्र मोदी विचार मंच विधि प्रकोष्ठ पदाधिकारीयो की नियुक्ति एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन | क्षेत्र में शराब माफियाओं के बढ़ता आतंक, अवैध शराब पकड़ रहे है लेकिन उससे जुड़े माफियायो के हौसले बुलंद | फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या | अंतर्राज्यीय पत्रकार महासम्मेलन में एक हज़ार पत्रकार साथी हुए सम्मानित | विधायक सेना पटेल द्वारा करोड़ों के लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न | भगोरिया होली का त्यौहार करने आ रहे ग्रामीणों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त | एक नजर इधर भी: कलेक्टर मैडम एक दौरा खवासा क्षेत्र में भी कर लो... | 6 गांव के राजपूत समाज की बैठक में समाज के प्रति लिए अहम निर्णय | लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 19 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 जून को आएगा रिजल्ट |

पांच दिवसीय मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हर्षोल्लास पूर्वक हुआ समापन
14, Feb 2022 2 years ago

image

माही की गूंज, जामली।

        पांच दिवसीय मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में मंत्रो जाप के साथ यज्ञ किया गया। वही राम-लक्ष्मण-जानकी, हनुमान जी, राधा-कृष्ण, मां अम्बे व शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना की गई। प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य डॉक्टर देवेंद्र जी शास्त्री मंदसौर के सानिध्य में विद्वान वैदिक ब्राह्मणों ने मंत्र पाठ कर किया। कांतिलाल पाटीदार, राजेंद्र पाटीदार, गेंदालाल पाटीदार, बाबूलाल पाटीदार, अर्जुन पाटीदार, दशरथ पाटीदार, बद्रीलाल पाटीदार, रामचंद्र पाटीदार यजमान द्वारा हिस्सा लिया गया। मंदिर का मुख्य ध्वज भरतलाल पाटीदार द्वारा लगाया गया। मंदिर का प्रमुख शिखर कलश ठा. ब्रजभूषण सिंह राठौर द्वारा लगाया गया व बाकी दो शिखर कलश पूनमचंद पिता नाथूलाल पाटीदार, बाबूलाल पिता नरसिंग पाटीदार द्वारा लगाया गया।

        पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा में प्रथम दिन मूर्तियों का जल से अभिषेक किया, वहीं मूर्तियों को एक दिन जल में रखा गया। दूसरे दिन प्रतिमाओ पुष्प और पत्र में रखा गया, तीसरे दिन भगवान को फल में रखा गया, चौथे दिन भगवान का अन्न (गेहूं) में रखा गया। महोत्सव में ग्रामीण ढोल बाजों के साथ नाचते झूमते देखे गए। भगवान का ग्राम भ्रमण व कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें गांव के सभी वर्गों के लोगों ने भगवान के दर्शन किए। पांचवे दिन भगवान की सभी प्रतिमाओं को मंत्र जाप के साथ पूर्ण आहुति दी गई, साथ ही मंदिर में प्रवेश कर व स्थापना कर महाआरती की गई। अंत में महाप्रसाद के साथ भंडारा आयोजन भी रखा गया। 



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |