Friday, 19 ,April 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही, जिले के 15 निजी स्कूलों पर 2-2 लाख रु. का जुर्माना अधिरोपित | बमनाला में दिलाई गई मतदान करने की शपथ | थांदला माटी के संत 108 श्रीपुण्यसागरजी महाराज 19 वर्षों बाद करेंगें थांदला में मंगल प्रवेश, संघजनों में अपार उत्साह | ईद-उल-फितर की नमाज में उठे सैकड़ों हाथ, देश में अमन चैन, एकता व खुशहाली की मांगी दुआएं | ईदगाह से नमाज अदा कर मनाया ईद उल फितर का त्योहार, दिनभर चला दावतों का दौर | आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी | श्री सिद्धेश्वर रामायण मंडल ने किया गांव का नाम रोशन | नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ के भ्रत्य को अर्पित की श्रद्धांजलि | चुनरी यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत | रक्तदान कैंप का हुआ आयोजन | रुपए लेने वाले दो व्यक्तियों का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित, पुलिस कॉन्स्टेबल निलंबित | बस में मिली 1 करोड़ 28 लाख रुपए की नगदी एवं 22 किलो 365 ग्राम चांदी की सिल्ली | मानवता फिर हुई शर्मसार | आई गणगौर सखी देवा झालरिया आस्था का पर्व | दोहरे हत्याकाण्ड का में फरार सभी 14 आरोपियो की संपत्ति कुर्की हेतु की जाएगी कार्यवाही | नवीन शिक्षण सत्र के प्रथम दिन विद्यार्थियों को तिलक लगाकर किया स्वागत | श्रीसंघ ने कान गुरुदेव के उपकारों का याद करते हुए दी श्रद्धांजलि | बड़े हर्ष के साथ मनाई शीतला सप्तमी | रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया का किया स्वागत | धूमधाम से मनाया ईस्टर पर्व |

मासूम के साथ बलात्कार कर हत्या करने वाले को फाँसी की मांग को लेकर सिर्वी समाज ने सौंपा ज्ञापन
04, Feb 2022 2 years ago

image

माही की गूंज, पेटलावद।

         25 जनवरी को राजस्थान के सुमेरपुर जिले के पिचावा गांव की सीरवी समाज की दस वर्षीय मासूम बालिका का आरोपी द्वारा अपहरण किया गया और उसका बलात्कार कर हत्या कर शव को कुप मे फेंक दिया गया था। इस घटना से सम्पूर्ण देश में बसे सीरवी समाज के सदस्यों में अत्यधिक रोश व्याप्त हो गया है। उक्त मामले को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय सिर्वी महासभा मध्यप्रदेश के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष ओम प्रकाश चोयल और अखिल भारतीय क्षत्रिय सिर्वी महासभा युवा संगठन मध्यप्रदेश के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष गौतम गेहलोत के नेतृत्व में समाज़ के सैकड़ो युवा और समाजजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपी द्वारा किया गया कृत्य जघन्य, क्रूर से क्रूर कृत्य की श्रेणी का अपराध होने से आरोपी को फांसी की सजा की मांग करते हुए रैली निकाल कर राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद को ज्ञापन सोपा। अखिल भारतीय सीरवी महासभा के आव्हान पर सम्पूर्ण देश मे बसे सीरवी समाज के सदस्यों की मांग है कि, आरोपी के द्वारा किया गया कृत्य कुरता की श्रेणी का होकर, जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए आरोपी का मामला फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाया जावे एवं आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा सुनाई जाये। इस दौरान सैकड़ो युवा रैली के माध्यम से नारेबाजी करते हुवे तहसील न्यायालय पहुँचे थे।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |